IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, एक ही टीम के 3 विदेशी बल्लेबाजों ने कर डाला बड़ा कारनामा
IPL 2025 LSG: आईपीएल के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ, वो लखनऊ के तीन विदेशी बल्लेबाजों ने मिलकर कर डाला।
Edited By Shubham Mishra

Mitchell Marsh
Edited By Shubham Mishra

Mitchell Marsh
IPL 2025 LSG: आईपीएल के इतिहास में जो आजतक नहीं हुआ वो 18वें सीजन में हो गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तीन बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा कर डाला है, जो कभी नहीं हो सका था। एलएसजी के 3 बैटर्स ने यह खास मुकाम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल किया। हालांकि, बल्लेबाजों के धांसू प्रदर्शन के बावजूद लखनऊ को अपने ही गोम गाउंड पर हार का मुंह देखना पड़ा। एसआरएच के बल्लेबाजों ने इकाना के मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया।
दरअसल, आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब एक ही टीम के तीन बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। लखनऊ की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में तीन विदेशी बैटर्स ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया। निकोलस पूरन का बल्ला इस सीजन जमकर बोला है और वह 12 मैचों में अब तक 455 रन ठोक चुके हैं। वहीं, बतौर ओपनर मिचेल मार्श का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। मार्श आईपीएल 2025 में 11 मैचों में 443 रन जड़ चुके हैं।
Mitchell Marsh, Aiden Markram and Nicholas Pooran delivered again for LSG as they rack up 205!
Will that be enough against SRH? #LSGvsSRH #IPL2025 https://t.co/mKsNl2yqc1 pic.twitter.com/is3wby4FCv
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 19, 2025
इन दोनों के अलावा एडम मार्करम ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। एसआरएच के खिलाफ मार्करम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 38 गेंदों पर 61 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 सिक्स जमाए।
लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो चुका है। एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने एलएसजी को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 205 रन लगाए। हालांकि, इस लक्ष्य को हैदराबाद ने हंसते-खेलते हुए 18.2 ओवर में सिर्फ 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 59 रन ठोके, तो हेनरिक क्लासन ने 28 गेंदों में 47 रन जड़े।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: