Mustafizur Rahman PSL 2026: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने दल से निकाल दिया था. केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपये में रहमान को आईपीएल ऑक्शन में अपने दल का हिस्सा बनाया था. हालांकि अब रहमान को नई डील पाकिस्तान में मिली है. उन्हें करोड़ों रुपये में साइन किया गया है.
पाकिस्तान में मिली करोड़ों की डील
मुस्ताफिजुर रहमान को लाहौर कलंदर्स ने पीएसएल 2026 के लिए सीधे अपने साथ शामिल करने की घोषणा की है . उन्हें 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 230,000 अमेरिकी डॉलर) में साइन किया गया है. कलंदर्स के साथ रहमान का तीसरा कार्यकाल होगा. इससे पहले वह लाहौर के लिए तीन सीजन खेल चुके हैं. रहमान को पहली बार 2016 सीजन के लिए चुना गया था, लेकिन कंधे की चोट के कारण वे खेल नहीं पाए थे. साल 2018 में, उन्होंने पांच मैच खेले और 6.43 की इकोनॉमी से चार विकेट झटक पाए. आगामी सीजन के लिए लाहौर ने शाहीन अफरीदी, अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा और मोहम्मद नईम को रिटेन किया था.
कलंदर्स के मालिक ने जताई खुशी
कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने रहमान के टीम में शामिल होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा "एक बार कलंदर, हमेशा क़लंदर. मुस्तफिज़ुर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं हैं. वह एक भाई हैं, हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा हैं जो कभी अलग नहीं हुए. हमें उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में वापस स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. उनकी प्रतिभा, अनुभव और समर्पण अमूल्य साबित होंगे क्योंकि हमारा लक्ष्य अपने खिताब की रक्षा करना और पीएसएल 11 में अपनी छाप छोड़ना है.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच कब और कहां होगा U19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल? जानें लाइव की पूरी जानकारी
करियर पर एक नजर
मुस्ताफिजुर रहमान ने 15 टेस्ट मैच में 31 विकेट लिए हैं, जबकि 116 वनडे मैच में उन्होंने 177 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 126 टी-20 मैच में 158 विकेट लिए हैं. उन्होंने आईपीएल के 60 मैच में 65 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG U19 Final: ये 11 धुरंधर बनाएंगे टीम इंडिया को छठी बार चैंपियन! वैभव सूर्यवंशी बनेंगे ट्रंप कार्ड
Mustafizur Rahman PSL 2026: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने दल से निकाल दिया था. केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपये में रहमान को आईपीएल ऑक्शन में अपने दल का हिस्सा बनाया था. हालांकि अब रहमान को नई डील पाकिस्तान में मिली है. उन्हें करोड़ों रुपये में साइन किया गया है.
पाकिस्तान में मिली करोड़ों की डील
मुस्ताफिजुर रहमान को लाहौर कलंदर्स ने पीएसएल 2026 के लिए सीधे अपने साथ शामिल करने की घोषणा की है . उन्हें 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 230,000 अमेरिकी डॉलर) में साइन किया गया है. कलंदर्स के साथ रहमान का तीसरा कार्यकाल होगा. इससे पहले वह लाहौर के लिए तीन सीजन खेल चुके हैं. रहमान को पहली बार 2016 सीजन के लिए चुना गया था, लेकिन कंधे की चोट के कारण वे खेल नहीं पाए थे. साल 2018 में, उन्होंने पांच मैच खेले और 6.43 की इकोनॉमी से चार विकेट झटक पाए. आगामी सीजन के लिए लाहौर ने शाहीन अफरीदी, अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा और मोहम्मद नईम को रिटेन किया था.
कलंदर्स के मालिक ने जताई खुशी
कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने रहमान के टीम में शामिल होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा “एक बार कलंदर, हमेशा क़लंदर. मुस्तफिज़ुर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं हैं. वह एक भाई हैं, हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा हैं जो कभी अलग नहीं हुए. हमें उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में वापस स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. उनकी प्रतिभा, अनुभव और समर्पण अमूल्य साबित होंगे क्योंकि हमारा लक्ष्य अपने खिताब की रक्षा करना और पीएसएल 11 में अपनी छाप छोड़ना है.