4 टीमें, 22 मैच, 17 स्टेडियम…BCCI ने किया टीम इंडिया के होम सीजन का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Team India Home Season 2026-27: बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के अगले होम सीजन का ऐलान कर दिया गया है. इस सीजन में टीम इंडिया 4 टीमों के साथ 22 मुकाबले खेलते हुए नजर आएगी. इस सीजन में तीनों फॉर्मेट से मुकाबले खेले जाएंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि ये 4 टीमें कौन सी हैं और पूरा शेड्यूल किस प्रकार है.
Team India Home Season 2026-27: बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के आगामी होम सीजन का ऐलान कर दिया गया है. बोर्ड ने मीडिया एडवाइजरी के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है. साल 2026-27 में टीम इंडिया 4 टीमों के साथ भिड़ती हुई नजर आएगी, जिसमें 22 मुकाबले खेले जाएंगे. ये सभी मैच भारत के 17 स्टेडियम में होंगे. इस 4 टीमों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है. भारतीय टीम वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए उतरेगी.
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे 8 मैच
वेस्टइंडीज की टीम सितंबर के महीने में भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी जिसका पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला जाएगा. 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद 6 अक्टूबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
क्रमांक
दिन
तारीख
समय
मैच
स्थान
1
रविवार
27-सितंबर-2026
2:00 PM
पहला वनडे
तिरुवनंतपुरम
2
बुधवार
30-सितंबर-2026
2:00 PM
दूसरा वनडे
गुवाहाटी
3
शनिवार
03-अक्टूबर-2026
2:00 PM
तीसरा वनडे
न्यू चंडीगढ़
4
मंगलवार
06-अक्टूबर-2026
7:00 PM
पहला टी20
लखनऊ
5
शुक्रवार
09-अक्टूबर-2026
7:00 PM
दूसरा टी20
रांची
6
रविवार
11-अक्टूबर-2026
7:00 PM
तीसरा टी20
इंदौर
7
बुधवार
14-अक्टूबर-2026
7:00 PM
चौथा टी20
हैदराबाद
8
शनिवार
17-अक्टूबर-2026
7:00 PM
पांचवां टी20
बेंगलुरु
श्रीलंका को होस्ट करेगा भारत
इसके बाद साल के आखिरी महीने दिसंबर में भारतीय टीम श्रीलंका को होस्ट करेगी. श्रीलंका के इस दौरे का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली के मैदान पर खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल
क्रमांक
दिन
तारीख
समय
मैच
स्थान
1
रविवार
13-दिसंबर-2026
2:00 PM
पहला वनडे
दिल्ली
2
बुधवार
16-दिसंबर-2026
2:00 PM
दूसरा वनडे
बेंगलुरु
3
शनिवार
19-दिसंबर-2026
2:00 PM
तीसरा वनडे
अहमदाबाद
4
मंगलवार
22-दिसंबर-2026
7:00 PM
पहला टी20
राजकोट
5
गुरुवार
24-दिसंबर-2026
7:00 PM
दूसरा टी20
कटक
6
रविवार
27-दिसंबर-2026
7:00 PM
तीसरा टी20
पुणे
जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी 3 मैचों की सीरीज
जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 के महीने में भारत के दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
क्रमांक
दिन
तारीख
समय
मैच
स्थान
1
रविवार
03-जनवरी-2027
2:00 PM
पहला वनडे
कोलकाता
2
बुधवार
06-जनवरी-2027
2:00 PM
दूसरा वनडे
हैदराबाद
3
शनिवार
09-जनवरी-2027
2:00 PM
तीसरा वनडे
मुंबई
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी BGT
ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2027 में भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज खेली जाएगी. 25 जनवरी से इस सीरीज की शुरुआत होगी.