Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी के लिए खुल जाएंगे टीम इंडिया के दरवाजे! ICC के इस नियम के कारण नहीं मिल रहा था मौका

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इसके पहले वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया में सिलेक्शन के दरवाजे खुल जाएंगे. ICC के एक नियम के कारण वैभव को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पा रही थी.

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर रहने वाली है. 14 साल की उम्र में वैभव ने धमाल मचाया और IPL 2025 में खूब रन बनाए. उन्होंने इसके बाद इंडिया A के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. वैभव सूर्यवंशी को इतने तगड़े प्रदर्शन के बावजूद अब तक सिलेक्टर्स ने टीम इंडिया में जगह नहीं दी थी. ICC के नियम के कारण उन्हें मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन अब उनके लिए टीम इंडिया में सिलेक्शन के दरवाजे खुल जाएंगे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के लिए खुल जाएंगे टीम इंडिया के दरवाजे!

वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी 14 साल 364 दिन है. वो 27 मार्च यानी कल 15 साल के हो जाएंगे. ICC का नियम है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष है. वैभव की उम्र कम थी, इसी कारण BCCI और सिलेक्टर्स के बीच उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की बातें नहीं होती थीं. हालांकि, IPL 2026 से ठीक पहले वो 15 साल के हो जाएंगे और अगर टूर्नामेंट में उन्होंने धमाल मचाया, तो चयनकर्ता उन्हें टीम इंडिया के टी20 या वनडे स्क्वाड में जगह दे सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ