IPL 2026 से पहले BCCI ने उठाया बड़ा कदम, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कारण

IPL 2026 से पहले एक नया अपडेट सामने आ रहा है. बीसीसीआई की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है जिसके तहत इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से ये फैसला क्यों लिया गया है, आइए आपको भी बताते हैं.

jacket - 2026-03-26T115726.569

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का फैसला किया है. इसका सीधा मतलब ये हुआ कि चिन्नास्वामी में होने वाले आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से पहले किसी तरह को कोई सेलिब्रेशन नहीं किया जाएगा. हर साल आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्टार एक्टर, सिंगर और डांसर परफॉर्म करते हैं. बोर्ड की तरफ से इस बार ये फैसला क्यों लिया गया है आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

हादसे की वजह से लिया गया फैसला

साल 2025 में आरसीबी की टीम ने 17 सालों के सूखे को खत्म करते हुए पहला खिताब अपने नाम किया था. इस जीत में खलल तब पड़ा था जब जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 मासूम लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. उन सभी लोगों को ट्रिब्यूट देने के लिए इस बार आरसीबी की तरफ से ओपनिंग मैच से पहले मौन रखने का फैसला किया है तो वहीं स्टेडियम में 11 सीटें उनकी याद में हमेशा के लिए खाली रहेंगी. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस हादसे के चलते ही इस बार बीसीसीआई की तरफ से ये फैसला लिया गया है. पिछले साल ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर किया गया था. 

विज्ञापन

बीसीसीआई सचिव ने इसे लेकर क्या कहा?

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “पिछले साल 4 जून को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के चलते इस बार आईपीएल की शुरुआत में कोई भी कार्यक्रम नहीं किया जाएगा. बीसीसीआई किसी तरह का कोई कल्चर और एंटरटेनमेंट शो टूर्नामेंट की शुरुआत में नहीं किया जाएगा. बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस बार बड़ी क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी कर रही है. ये कार्यक्रम 31 मई को फाइनल के दिन किया जाएगा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ