IND vs ENG U19 Final: ये 11 धुरंधर बनाएंगे टीम इंडिया को छठी बार चैंपियन! वैभव सूर्यवंशी बनेंगे ट्रंप कार्ड

IND vs ENG U19 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होनी है.आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम छठी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Team India U19

IND vs ENG U19 Final Playing 11

IND vs ENG U19 Final: साल 2024 में सपना अधूरा रह गया था. छठी बार अंडर-19 चैंपियन कहलाने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने चकनाचूर कर डाला था. हालांकि, दो साल बाद ही सही, लेकिन टीम इंडिया एक बार फिर खिताब से महज एक कदम दूर खड़ी है.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं. बैटिंग ऑर्डर गजब की फॉर्म में है. बस टीम को अपने बॉलर्स से भी फाइनल मैच में दमदार प्रदर्शन की आस होगी.

विज्ञापन

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

सेमीफाइनल मुकाबले में जिस तरह की क्रिकेट टीम इंडिया ने खेली है उसके बाद प्लेइंग 11 में बदलाव होने के आसार तो कम ही नजर आते हैं. बल्लेबाजी क्रम में एरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए भी काल साबित हो सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान आयुष म्हात्रे भी फॉर्म में लौट चुके हैं. विहान मल्होत्रा के बल्ले से लगातार रन निकले हैं, तो अभिज्ञान कुंडू निचले क्रम में हर बार टीम की बिखरती हुई पारी को संभालने में सफल रहे हैं.

गेंदबाजी में आर.एस अंबरीश से टीम को फाइनल मैच में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. सेमीफाइनल में अंबरीश लय से भटके हुए नजर आए थे. वहीं, हेलिन पटेल और दीपेश को भी गेंद से रंग जमाना होगा. खुद कप्तान आयुष के लिए यह टूर्नामेंट में गेंद से कमाल का गुजरा है.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई. अफगानिस्तान से मिले 311 रनों के विशाल लक्ष्य को टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 41.1 ओवर में ही चेज कर डाला था, जो अंडर-19 विश्व कप के नॉकआउट मैचों का सबसे बड़ा रन चेज भी रहा. सेमीफाइनल मैच में आजतक कोई भी टीम 250 के ऊपर का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी.

विज्ञापन

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेलिन पटेल, दीपेश देवेन्द्रन.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ