Rahul Dravid: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ एक बार फिर से आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स उन्हें अगले सीजन में टीम का कोच बना सकती है। टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में उनकी कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया है।
उनकी कोचिंग में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। इसके अलावा 2023 के वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी। अगर राहुल द्रविड़ राजस्थान के कोच बनते हैं तो श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा को हेड कोच का पद छोड़ना पड़ सकता है। राहुल द्रविड़ पहले भी राजस्थान के कोच के रूप में नजर आ चुके हैं।
संगकारा की कोचिंग में राजस्थान का रहा है अच्छा प्रदर्शन
2021 से कुमार संगकारा राजस्थान टीम के क्रिकेट निदेशक और मुख्य कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनकी कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम ने 2022 आईपीएल सीजन में फाइनल में फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसे गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2024 में राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। राजस्थान को क्वालिफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें : Paris Olympics में भारतीय एथलीट्स ने बनाए ये खास रिकॉर्ड; कौन बना नंबर-1?
इंग्लैंड के कोच बन सकते हैं संगकारा
इससे पहले क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मैथ्यू मॉट की जगह इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) कुमार संगकारा को अपने व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में कोच बनाना चाहता है। टी20 विश्व कप 2024 में इंग्लैंड के सेमीफाइनल से बाहर होने मैथ्यू मॉट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इंग्लैंड की टीम वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थी।
एक खिलाड़ी के रूप में कुमार संगकारा का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वो दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने क्रिकेट में 27000 से ज्यादा रन बनाए हैं। एक कोच के रूप में भी कुमार संगकारा ने खुद को साबित किया है। ऐसे में ECB ने इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर की टीम का कोच बना सकता है।
यह भी पढ़ें : साल 2012 के बाद ओलंपिक में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, अब तक जीते इतने मेडल
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
13 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
45 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines