---विज्ञापन---

खेल angle-right

साल 2012 के बाद ओलंपिक में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, अब तक जीते इतने मेडल

Paris Olympics 2024: टोक्यो ओलंपिक के मुकाबले पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक पदक कम जीता है। वहीं साल 2012 से अब तक भारत का ओलंपिक में प्रदर्शन कुछ ऐसा रहा है। साल 2016 में भारत ने सबसे कम महज 2 पदक जीते थे। ये साल भारत के लिए सबसे खराब रहा था।

---विज्ञापन---

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में अब भारत का सफर समाप्त हो चुका है। आज पेरिस ओलंपिक का समापन होने जा रहा है। इस बार ओलंपिक में भारत गोल्ड मेडल से वंचित रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा भी पेरिस ओलंपिक में गोल्ड नहीं जीत पाए। नीरज को इस बार सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

क्योंकि जेवलिन थ्रो में इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता है। इस बार पदक तालिका में भारत भी पाकिस्तान से पीछे ही रहा, चूंकि पाकिस्तान ने पेरिस ओलंपिक में एक गोल्ड मेडल जीता है और भारत कोई गोल्ड मेडल जीत नहीं पाया।

---विज्ञापन---

टोक्यो ओलंपिक के मुकाबले इस बार भारत ने जीते कम पदक

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने कुल 7 पदक जीते थे। जिसमें नीरज चोपड़ा का एक गोल्ड मेडल भी शामिल था। वहीं इस बार पेरिस ओलंपिक में भारत 6 पदक जीतने में ही कामयाब रहा है। ये 6 पदक भारत ने शूटिंग, हॉकी, जेवलिन और रेसलिंग में जीते हैं। वहीं अभी भी भारत को एक और पदक की उम्मीद है, क्योंकि विनेश फोगाट के सिलवर मेडल वाले मामले पर सीएसए 13 अगस्त को अपना फैसला सुना सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Paris Olympics का आज होगा समापन, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में LIVE देख सकेंगे समारोह

विनेश को फाइनल मुकाबले से 100 ग्राम वजन बढ़ने के चलते डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। वहीं अब भारतीय फैंस को उम्मीद है कि फैसला विनेश के पक्ष में ही आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा और भारत के पदकों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो जाएगी।

---विज्ञापन---

साल 2012 से 2024 तक ओलंपिक में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

साल 2012 ओलंपिक में भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे। जिसमें 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। इसके अलावा साल 2016 ओलंपिक में भारत महज 2 पदक ही जीत पाया था। जिसमें एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल था। फिर साल 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल अपने नाम किए थे। जिसमें एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Paris Olympics में भारत जीत सकता था 7 और मेडल, देखें कहां पर हो गई चूक

First published on: Aug 11, 2024 02:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola