कुलदीप यादव ने एशिया कप से पहले शुरू किया नया 'बिजनेस', स्टार खिलाड़ी ने किया बड़ा फैसला

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 से पहले बड़ा फैसला किया है। उन्होंने नया काम शुरू किया है।

cricket News - 2025-09-01T190231.591
विज्ञापन

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वह इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। कुलदीप को इंग्लैंड दौरे पर भी खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय दल में शामिल किया गया था। लेकिन वह प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो पाए थे। वहीं एशिया कप से पहले कुलदीप ने नया काम शुरू किया है।

कुलदीप यादव का नया काम हुआ शुरू

दरअसल, एशिया कप से पहले कुलदीप यादव ने खुद का यू ट्यूब चैनल बनाया है। खास बात ये है कि कुलदीप अपने चैनल पर क्रिकेट की बात नहीं करेंगे, बल्कि वह फुटबॉल की बात अपने चैनल पर करने वाले हैं। फिलहाल उनके चैनल पर 3.93K सब्सक्राइबर हैं। कुलदीप फुटबॉल को काफी पसंद करते हैं। कई बार अपनी बातचीत में वह इस बात का जिक्र कर चुके हैं। अपने चैनल पर कुलदीप ने लिखा है कि क्रिकेट मेरा गेम है, जबकि फुटबॉल मेरा पैशन है।

विज्ञापन

ये खिलाड़ी कर शुरू कर चुके हैं चैनल

हालांकि सिर्फ कुलदीप ही नहीं बल्कि मोहम्मद शमी, आर अश्विन, हरभजन सिंह और इरफान पठान जैसे स्टार खिलाड़ी भी खुद का यू ट्यूब चैनल शुरू कर चुके हैं। ये खिलाड़ी अपने चैनल पर क्रिकेट की बात करते हैं, जबकि कुलदीप अपने चैनल पर फुटबॉल की बात करेंगे।

दलीप ट्रॉफी में नहीं कर सके प्रभावित

एशिया कप से पहले कुलदीप यादव दलीप ट्रॉफी का हिस्सा बने थे। सेंट्रल जोन की ओर से उन्होंने हिस्सा लिया था। हालांकि वह अपनी गेंदबाजी में फ्लॉप हो गए। उन्होंने पहली पारी में 20 ओवर गेंदबाजी की। लेकिन उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया। वहीं दूसरी पारी में भी कुलदीप ने निराश किया। उन्होंने 12 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन एक भी विकेट नहीं चटका सके। वह दोनों ही पारियों में अपना खाता नहीं खोल पाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ