Josh Hazlewood:ऑस्ट्रेलिया टीम अगले महीने स्कॉटलैंड के दौरे पर जा रही है। ऑस्ट्रेलिया को 4 सितंबर से स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी जोश हेजलवुड काफ इंजरी के कारण से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें ये चोट पिछले हफ्ते ट्रेनिंग के दौरान लगी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।
रिले मेरेडिथ को मिला मौका
स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की होने वाली टी20 सीरीज से जोश हेजलवुड के बाहर होने के बाद उनकी जगह पर रिले मेरेडिथ को टीम में शामिल किया गया है। मेरेडिथ ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 5 ही टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी टी 20 मैच 2021 में खेला था।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अब तक नहीं थमा वर्ल्ड कप से बाहर होने का गुस्सा, कोच जाएंगे कोर्ट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि उम्मीद जताई है कि हेजलवुड इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे में वापसी कर सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जोश हेजलवुड की चोट को लेकर काफी ज्यादा गंभीर है क्योंकि उन्हें इस साल के अंत में भारत के खिलाफ अपने घर में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।
स्पेंसर जॉनसन भी नहीं होंगे इस सीरीज का हिस्सा
स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होने वाले जोश हेजलवुड दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले स्पेंसर जॉनसन भी चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें ये चोट द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान लगी थी। इस सीरीज में अब रिले मेरेडिथ, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट और नाथन एलिस को तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
ऑस्ट्रेलिया की स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम:
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), रिले मेरेडिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।
ये भी पढ़ें: पूरन की आंधी में उड़ गई साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम, पहले मैच में वेस्टइंडीज ने ढाया कहर
ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan ने बतौर कप्तान किया था बड़ा कारनामा, धोनी-गावस्कर को पछाड़ बने थे नंबर-1
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
53 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
53 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines