---विज्ञापन---

खेल angle-right

AUS vs IND: ‘विराट-रोहित अलग थे मैं…’ पर्थ टेस्ट से पहले कप्तान बुमराह का बड़ा बयान

Australia vs India 1st Test: पर्थ टेस्ट मैच से पहले कप्तान जसप्रीत बुमराह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सामने आई है। बुमराह ने इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---

Australia vs India 1st Test: रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच मिस करने वाले हैं। जिसके बाद इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाए गए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पर्थ टेस्ट में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं पर्थ टेस्ट से पहले कप्तान जसप्रीत बुमराह की ऑस्ट्रेलिया से प्रेस कॉन्फ्रेंस सामने आई है। जिसमें बुमराह ने कई बड़े सवालों के जवाब दिए हैं। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

विराट-रोहित पर क्या बोलें बुमराह?

जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए काफी उत्साहित है। वहीं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा कि, “यह सम्मान की बात है। मेरी अपनी शैली है। विराट अलग थे, रोहित अलग थे और मेरा अपना तरीका है। यह एक विशेषाधिकार है। मैं इसे किसी पद के तौर पर नहीं लेता। मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। रोहित शर्मा हमारे कप्तान हैं और उन्होंने शानदार काम किया है।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: मोहम्मद शमी की वापसी पर बुमराह ने दिया बड़ा अपडेट, अब होगी BGT में एंट्री!

आगे विराट को लेकर बुमराह ने कहा कि, “मैंने विराट कोहली के नेतृत्व में अपना डेब्यू किया, वह टीम में एक लीडर हैं। वह सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वह हमारी टीम में सबसे बेहतरीन पेशेवर खिलाड़ी हैं, मैं उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहता, लेकिन वह नेट्स में शानदार दिख रहे थे।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

22 नवंबर से शुरू होगा पहला मैच

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। जिसका पहला मैच 22 से 26 नवंबर तक पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में शानदार आगाज करना चाहेगी, लेकिन ये उतना आसान नहीं होने वाला है। अब फैंस को इस रोमांचक मैच का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: पर्थ टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है चौंकाने वाला नाम, पूर्व दिग्गज ने दी सलाह

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2024 11:04 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola