AUS vs IND: पर्थ टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है चौंकाने वाला नाम, पूर्व दिग्गज ने दी सलाह

Australia vs India 1st Test: पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन काफी चौंकाने वाली हो सकती है। अब पूर्व दिग्गज एक युवा ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दी है।

Team India

Team India

Australia vs India 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 22 नवंबर से 26 नवंबर तक पर्थ में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमें तैयार हैय़ टीम इंडिया इस मैच में बिना रोहित शर्मा के मैदान पर उतरेगी। दूसरी तरफ शुभमन गिल के खेलने का भी अभी रास्ता साफ नहीं हो पाया है। जिसके चलते पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने पर्थ टेस्ट की प्लेइंग में एक युवा ऑलराउंडर को शामिल करने की सलाह दी है। हालांकि ये नाम थोड़ा चौंकाने वाला हो सकता है।

विज्ञापन

नितीश कुमार रेड्डी को करे शामिल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पीटीआई से कहा कि नितीश कुमार रेड्डी को पर्थ में मौका दिया जाना चाहिए। यहां दो स्पिनर खिलाने का कोई मतलब नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको देखना होगा कि कैसे प्लेइंग इलेवन में नितीश को शामिल किया जाए। क्योंकि ये खिलाड़ी निचले क्रम में अच्छे बल्लेबाजी कर सकता है। जिससे टीम का संतुलन अच्छा बना रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगा न्यूजीलैंड से मिली हार का असर इस सीरीज पर पड़ने वाला है। हालांकि शुभमन गिल का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है, इसके अलावा रोहित शर्मा भी छुट्टी पर हैं, ऐसे में युवा खिलाड़ियों को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी को भेजे ऑस्ट्रेलिया

मोहम्मद शमी इंजरी से उबरने के बाद कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में शमी ने शानदार कमबैक करते हुए पहले ही मैच में 7 विकेट चटकाए थे। अब शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। सौरव गांगुली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए शमी को एडिलेड भेजना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ