News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खासा कमाल नहीं कर सके। उन्हें केवल 1 ही विकेट मिला। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। जस्सी भले ही इस मैच में अब तक अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं। लेकिन उन्होंने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। चौथे मैच में इंग्लैंड की सरजमीं पर बुमराह ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
जसप्रीत बुमराह ने वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया है। वह अब इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दूसरे एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह अब तक इंग्लैंड की सरजमीं पर 82 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं। जबकि इंग्लैंड की सरजमीं पर बतौर एशियाई गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा मोहम्मद आमिर ने किया है। उनके नाम कुल 87 विकेट हैं। यानी बुमराह को आमिर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब इंग्लैंड में केवल 6 विकेट लेने होंगे। वहीं बात करें वसीम अकरम की तो उन्होंने इंग्लैंड में कुल 81 विकेट लिए हैं। लेकिन बुमराह ने उन्हें पछाड़ते हुए अपने नाम बड़ा कीर्तिमान कर लिया।
बतौर एशियाई गेंदबाज इंग्लैंड में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर पाकिस्तान के ही पूर्व गेंदबाज वकार युनिस का नाम है। उन्होंने 29 पारियों में 71 विकेट चटकाए हैं। पांचवें नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 71 विकेट झटके हैं। छठे स्थान पर भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने 37 पारियों 71 विकेट झटके हैं।
मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में अब तक जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी बेअसर दिखी। वह इंग्लैंड को शुरुआती झटका नहीं दे पाए। उन्होंने 28 ओवर में 95 रन खर्च कर किए और 1 ही सफलता हासिल कर पाए।
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | विकेट | पारियां (Innings) |
|---|---|---|---|
| 1 | मोहम्मद आमिर | 87 | 52 |
| 2 | जसप्रीत बुमराह* | 82* | 39 |
| 3 | वसीम अकरम | 81 | 46 |
| 4 | वकार यूनुस | 77 | 29 |
| 5 | मुथैया मुरलीधरन | 71 | 27 |
| 6 | मोहम्मद शमी | 71 | 37 |
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।