साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 3 गेंदबाज, लिस्ट में 1 भारतीय

Most Wickets In 2024: साल 2024 में तीन गेंदबाजों ने धमाल मचा कर रखा। तीनों फॉर्मेट में इन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। जिसमें टॉप पर भारतीय गेंदबाज है।

Most Wickets In 2024

Most Wickets In 2024

विज्ञापन

Most Wickets In 2024: साल 2024 का आज आखिरी दिन है। ये साल कई क्रिकेटर्स के लिए काफी शानदार रहा है। वहीं टीम इंडिया का एक खिलाड़ी भी इस साल छाया रहा, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इस खिलाड़ी ने भारत का झंडा गाड़ा है। वहीं आज हम बात कर रहे हैं उन तीन गेंदबाजों की जिन्होंने साल 2024 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। जिसमें एक भारत, एक श्रीलंका और एक वेस्टइंडीज का गेंदबाज शामिल है। इस लिस्ट में टॉप पर टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

1. जसप्रीत बुमराह (भारत)

जसप्रीत बुमराह के लिए साल 2024 काफी शानदार रहा है। तीनों फॉर्मेट में बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की जीत में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी। इस साल उन्होंने कुल 21 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें बुमराह ने 86 विकेट चटकाए। इसमें से बुमराह ने 71 टेस्ट, 8 टी20 और 15 विकेट वनडे में चटकाए।

विज्ञापन

2. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

साल 2024 में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने धमाल मचाया है। साल 2024 में हसरंगा ने 30 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 64 विकेट हासिल किए हैं। इसमें से हसरंगा ने टी20 में 38 और वनडे में 26 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

3. अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने इस साल तीनों फॉर्मेट में गेंदबाजी करते हुए 63 विकेट अपने नाम किए हैं। इस साल अल्जारी ने 35 मैच खेले हैं। तीनों फॉर्मेट में अल्जारी ने वेस्टइंडीज के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ