Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

PSL 2026: मैदान पर बड़ा हादसा, सिर पर चोट लगते ही पाकिस्तानी खिलाड़ी हुआ बेहोश

Mir Hamza Sajjad Injury: इस्लामाबाद के स्टार खिलाड़ी को अभ्यास सत्र के दौरान सिर पर गेंद लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा. वह बेहोश भी हो गए थे. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 8, 2026 18:47

Mir Hamza Sajjad Injury: पाकिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेली जा रही है, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के भी कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मीर हमजा सज्जाद, जो इस्लामाबाद यूनाईटेड की ओर से हिस्सा ले रहे हैं. वह अभ्यास सत्र के दौरान बेहोश हो गए. न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन ने शॉट खेला और गेंद जाकर हमजा को लगी, जिसके बाद मैदान पर बड़ा हादसा हुआ.

मार्क चैपमैन के शॉट से घायल हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी

मीर हमजा अपनी टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे. उसी दौरान मार्क चैपमैन बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने एक शॉट खेला और गेंद मीर हमजा के सिर पर लगी. गेंद सिर पर लगने की वजह से हमजा बेहोश हो गए. इसके बाद मैदान का माहौल गम में बदल गया. हमजा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं.

---विज्ञापन---

फ्रेंचाइजी ने जारी किया बयान

इस्लामाबाद ने जारी अपने बयान में हमजा के ठीक होने की खबर दी. फ्रेंचाइजी ने लिखा “डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने और छुट्टी मिलने के बाद मीर हमजा सज्जाद अब टीम होटल में इस्लामाबाद के साथ फिर जुड़ गए हैं. वे टीम के साथ ही रहेंगे और मेडिकल स्टाफ उनकी लगातार निगरानी और देखभाल करता रहेगा. फ्रेंचाइजी मेडिकल टीम की तेज प्रतिक्रिया और इस दौरान फैंस, फ्रेंचाइजी और क्रिकेट समुदाय द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभारी है.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘हम मामले की गंभीरता को…’,डेविड वॉर्नर के ड्रिंक एंड ड्राइव केस में बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

मीर हमजा ने अब तक इस सीजन इस्लामाबाद के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है. हालांकि उन्होंने 6 टी-20 मैच में 8 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 8 फर्स्ट क्लास मैच में हमजा ने 25 विकेट झटके हैं. पीएसएल नीलामी में इस्लामाबाद ने उन्हें 70 लाख में खरीदा था. हमजा को इस सीजन पीएसएल में अपना पहला मैच खेलने का इंतजार है. उन्हें इस सीजन मौका मिलता है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी.

First published on: Apr 08, 2026 06:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.