SMAT Final 2025: 10 छक्के-6 चौके, ईशान किशन ने फिर ठोका तूफानी शतक, गेंदबाजों का बनाया 'कचूमर'

Syed Mushtaq Ali Trophy Final 2025: ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 फाइनल मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और जमकर महफिल लूटी. उन्होंने धांसू शतक से हरियाणा के गेंदबाजों को जमकर कूटा. उन्होंने शुरुआत से ही इस टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी की है. अब ईशान ने फाइनल में यादगार पारी खेलकर अपने फैंस का दिल जीता है.

ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सेंचुरी जमाकर सेलिब्रेशन करते हुए

ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सेंचुरी जमाकर सेलिब्रेशन करते हुए.

विज्ञापन

Ishan Kishan: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को झारखंड और हरियाणा के बीच खेला जा रहा है. पुणे में खेले जा रहे मैच में पहले झारखंड बल्लेबाजी कर रही है. झारखंड की ओर से कप्तान ईशान किशन ने धांसू पारी खेलकर हरियाणा के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली. दोनों की तूफानी पारी के दमपर झारखंड ने विशाल स्कोर खड़ा किया. उन्होंने 45 गेंदों में शतक पूरा कर कमाल कर दिया.

ईशान किशन ने ठोका धांसू शतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में ईशान किशन ने शानदार पारी खेली और समा बांध दिया. उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

विज्ञापन

ईशान ने अपनी 45वीं गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया और इसके बाद शानदार अंदाज में जश्न भी मनाया. ईशान ने 49 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 10 छक्के के अलावा 6 चौके भी अपने नाम किए. उनका स्ट्राइक रेट 206.12 का रहा.

ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी अपना दमखम दिखाया और हरियाणा के खिलाफ धमाल मचाया. उनके बल्ले से तूफानी अर्धशतकीय पारी निकली. कुशाग्र ने 38 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेलकर तहलका मचा दिया. उन्होंने भी 8 चौके के अलावा 5 छक्के जड़े.

विज्ञापन

16 ओवर में झारखंड का स्कोर 200

खबर लिखे जाने तक झारखंड ने 16 ओवर में ही 200 रनों का आंकड़ा छू लिया है. फिलहाल झारखंड के 3 विकेट गिरे हैं. ऐसे में टीम के पास विशाल स्कोर बनाने का बड़ा मौका है. दोनों टीमों के पास पहला खिताब जीतने का सुनहरा मौका भी है.

विज्ञापन

ईशान किशन चल रहे हैं टीम इंडिया से दूर

ईशान किशन फिलहाल टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व आखिरी बार साल 2023 में किया था. इसके बाद वह टीम में नजर नहीं आए. हालांकि वापसी करने के लिए ईशान शानदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ