PBKS vs DC: 8 मई को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई गोलीबारी के बीच धर्मशाला में ब्लैक आउट कर दिया गया। इसके बाद मुकाबले को रोक दिया गया। इस दौरान आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अरुण धूमल स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को बाहर जाने की अपील करते नजर आए।
अरुण धूमल का वीडियो वायरल
पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था। लेकिन पाकिस्तान की ओर से अचानक देश के कई शहरों में गोलीबारी शुरू की गई। जिसकी वजह से पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया।
इस दौरान अरुण धूमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अरुण धूमल दर्शकों को बाहर जाने की अपील करते हुए नजर आए। खिलाड़ियों के अलावा दर्शकों को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।
बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए चलाएगा खास ट्रेन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि खिलाड़ियों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए खास ट्रेन चलाई जाएगी। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ने बताया कि हम सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं। अभी के लिए सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं और स्टेडियम खाली करवाया जा चुका है। टूर्नामेंट आगे चलेगा या नहीं, इसका फैसला हम हालात देखकर कल लेंगे। फिलहाल हमारे लिए सबसे जरूरी है कि खिलाड़ी सुरक्षित रहें।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines