Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026: इस वजह से रद्द हो सकता है KKR और LSG का मुकाबला, बड़ा अपडेट आया सामने

KKR vs LSG : आईपीएल 2026 में अब तक 14 मैच खेले गए हैं, जिसमें 1 मैच रद्द हो चुका है. अब केकेआर और एलएसजी के बीच होने वाले मुकाबले पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है. ऐसे में मैच रद्द होने की वजह से प्लेऑफ में दोनों टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 8, 2026 22:22

KKR vs LSG Weather Update: आईपीएल 2026 में 15वां मुकाबला 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. हालांकि इस मैच पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. इससे पहले 6 अप्रैल को केकेआर और पंजाब की भिड़ंत भी कोलकाता में हुई थी और ये मैच रद्द हुआ था. एलएसजी सीजन का तीसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी, जबकि केकेआर चौथा मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी.

रद्द हो सकता है मुकाबला

दरअसल, 9 अप्रैल को कोलकाता में बारिश होने की संभावना है. एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अप्रैल को कोलकाता में बारिश होने की संभावना 20 प्रतिशत है. हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. तापमान 29 डिग्री रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो बारिश की वजह से कोलकाता और एलएसजी के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित हो सकता है. इससे पहले केकेआर और पंजाब के बीच भी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था.

---विज्ञापन---

कैसा है दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन?

केकेआर ने अब तक आईपीएल 2026 में 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है. अंक तालिका में कोलकाता 1 अंक के साथ फिलहाल आठवें नंबर पर है. वहीं एलएसजी ने अब तक इस सीजन 2 मैच खेले हैं. टीम को 1 मैच में जीत और 1 मैच में हार मिली है. एलएसजी फिलहाल अंक तालिका में 2 अंक के साथ छठे नंबर पर है. दोनों टीमों के लिए आगामी मैच अहम है. ऐसे में अगर बारिश होती है तो दोनों टीमों को असंतुष्ट होना पड़ सकता है. अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो नियम के मुताबिक केकेआर और एलएसजी को 1-1 मिल जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 08, 2026 10:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.