हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs SRH Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें गुजरात-हैदराबाद की भिड़ंत? जानें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

GT vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार (12 मई) को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
IPL 2026, GT vs SRH

IPL 2026, GT vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच आज (12 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और विजय रथ पर सवार प्लेऑफ में पहुंचने की कगार पर खड़ी हैं. गुजरात और हैदराबाद दोनों के पास 14-14 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में क्रमश: तीसरे और दूसरे नंबर पर काबिज हैं.

ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टेबल के टॉप पर पहुंचना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

GT vs SRH हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो GT का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 5 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. हालांकि, मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमें शानदार लय में दिख रही हैं और ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव?

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 56वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं. वहीं, मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बाबर आजम होंगे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में स्पेशल गेस्ट? वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

GT vs SRH: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा/स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोरा, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शिवांग कुमार.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: CSK फैंस के लिए खुशखबरी, इस मैच में वापसी करेंगे एमएस धोनी! सामने आया बहुत बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola