IPL 2026: CSK फैंस के लिए खुशखबरी, इस मैच में वापसी करेंगे एमएस धोनी! सामने आया बहुत बड़ा अपडेट

MS Dhoni Return Update: IPL 2026 में एमएस धोनी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. फैंस धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब उनके कमबैक को लेकर एक बहुत बड़ा हिंट मिला है.

MS Dhoni

एमएस धोनी की वापसी पर अपडेट

MS Dhoni Return Update: IPL 2026 में फैंस धोनी को मैदान पर देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी सिर्फ IPL खेलते हैं. फैंस धोनी को इस सीजन देखने के लिए बहुत उत्साहित थे लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्हें पिंडली में चोट आई. इसी वजह से धोनी दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए. हालांकि, धोनी को चोट के कारण बाहर हुए डेढ़ महीना हो चुका है लेकिन अब तक उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई है. अब धोनी के कमबैक को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

एमएस धोनी जल्द करेंगे वापसी?

महेंद्र सिंह धोनी चोटिल होने के कारण IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. वह पिछले कुछ समय से रिहैब कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच के लिए धोनी CSK टीम के साथ नई दिल्ली नहीं आए थे. बताया जा रहा था कि वो चेन्नई में ही रहकर रिकवरी कर रहे हैं. CSK ने 10 मई को चेन्नई में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला, जिसमें धोनी शामिल नहीं थे.

विज्ञापन

अब चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत 15 मई को LSG से होने वाली है. इस मैच के लिए CSK की टीम और स्टाफ 13 मई को लखनऊ के लिए रवाना होगा. रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी भी CSK के साथ लखनऊ जाएंगे. धोनी पहले पूरी तरह फिट नहीं थे, इसी वजह से वह टीम के साथ नई दिल्ली नहीं गए.

विज्ञापन

अब धोनी के लखनऊ जाने की खबर सामने आई है, जो संकेत देता है कि धोनी अब फिट हैं या 100% फिटनेस हासिल करने के बहुत करीब हैं. उनका लखनऊ जाना और चेन्नई में रहकर रिहैब नहीं करना संकेत देता है कि धोनी अब LSG के खिलाफ 15 मई को मैदान पर वापसी कर सकते हैं. फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा है.

CSK के पास प्लेऑफ में जाने का सुनहरा मौका

CSK Team
Image Credit: BCCI

CSK के लिए IPL 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और वो कुछ मैच हारे. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने मोमेंटम हासिल किया और फिर मैच जीतते गए. अभी CSK की टीम 11 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें पायदान पर है. अगर उन्होंने अगले तीन में से कम से कम दो मैच जीत लिए, तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ