IPL 2025: पिछले कुछ सीजन से पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लोअर ऑर्डर में बैटिंग कर रहे हैं। धोनी शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में भी नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए और 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी टीम के काम ना आ सकी, जहां टीम को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के खिलाफ मैच में धोनी से पहले रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और यहां तक कि रविचंद्रन अश्विन ने भी बैटिंग की। मैच खत्म होने के बाद उनकी बैटिंग को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी तंज कसा।
‘क्रिकबज’ के पोस्ट-मैच शो में बोलते हुए सहवाग ने धोनी की बैटिंग को लेकर मजाक में कहा, ‘वह जल्दी आ गए ना। वास्तव में वो 19वें या 20वें ओवर में बैटिंग करने के लिए आए। आज उनकी बैटिंग 16वें ओवर में ही आ गई, तो इसका मतलब वो जल्दी आ गए ना। या तो वो जल्दी आ गए या फिर उनके बल्लेबाजों ने काफी जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। टीम ने तय किया होगा कि धोनी केवल इतनी ही गेंदें खेलेंगे। यह हैरानी भरा नहीं था।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: CSK हारी, लेकिन जडेजा-अश्विन ने लगाई ‘अनोखी फिफ्टी’, चेपॉक में रचा इतिहास
धोनी ने सुरेश रैना को पछाड़ा
मैच में 30 रन की पारी के साथ ही धोनी अब पूर्व साथी क्रिकेटर सुरेश रैना को पीछे छोड़कर आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैच में धोनी ने 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 187.50 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाए। इस पैनल में पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी भी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि धोनी का लोअर ऑर्डर में इतना नीचे बैटिंग करना उनकी समझ से परे है।
धोनी को लेकर उथप्पा का बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि सीएसके के किसी भी कोच में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह धोनी को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर बैटिंग करने के लिए कह सके। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में धोनी ने लोअर ऑर्डर में बैटिंग करने की अपनी प्राथमिकता के बारे में बताते हुए कहा था कि वह युवा खिलाड़ियों को मौके देना चाहते हैं और यही वजह है कि वो नीचे बैटिंग करना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: बदल गया इस टीम का कोच, 54 वनडे, 1 टेस्ट खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
9 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines