IPL 2025 Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों न्यूजीलैंड के साथ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में धमाल मचा रहे हैं। चोटिल होने के बावजूद पंत ने बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में 99 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पंत को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है कि नए सीजन से पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं। वहीं अब पंत की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी ने सभी को चौंका दिया है। जिसके बाद फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
पंत की लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी ने मचाई हलचल
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले जल्द ही सभी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी करने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से अपनी टीम के कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन कर सकती है। इस बीच पंत की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने हलचल मचा दी है। जिसके बाद फैंस के मन में पंत को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: आखिर पुणे टेस्ट से क्यों कट सकता हैं मोहम्मद सिराज का पत्ता? सामने आई बड़ी वजह
पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिस पर लिखा था कि “कभी-कभी चुप रहना ही अच्छा होता, भगवान लोगों को दिखाते हैं” इतना ही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम से दिल्ली कैपिटल्स टीम के ऑफिशियल अकाउंट को अनफॉलो भी कर दिया है।
अपने पहले खिताबल की तलाश में दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। पंत काफी समय से आईपीएल में दिल्ली की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आज तक टीम को चैंपियन नहीं बना पाए हैं। पिछले सीजन पंत ने कार एक्सीडेंट के बाद आईपीएल में वापसी की थी। आईपीएल 2024 पंत के लिए काफी अच्छा भी रहा था। लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना पाई थी।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: मेगा ऑक्शन से पहले 5 बड़ी टीमों के बदल सकते हैं कप्तान, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines