IPL 2025: KKR के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग XI, जानें कौन करेगा कोहली के साथ ओपनिंग

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। पहले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ विराट कोहली एक नए ओपनिंग जोड़ीदार के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

BeFunky-collage - 2025-03-13T101709.953
विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 का रोमांच 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही दिन एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर होगी। अब तक आरसीबी एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। लेकिन क्या इस बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली 18 साल का सूखा खत्म कर पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा। आइये जानते हैं कि पहले मैच में RCB किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकता है.

विराट कोहली के साथ फिल साल्ट संभाल सकते हैं ओपनिंग

अगर इस बार आरसीबी को आईपीएल का खिताब जीतना है तो टीम को पहले ही मैच से अपना दमखम दिखाना होगा। हमेशा की तरह विराट कोहली इस सीजन में भी टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे। उनके जोड़ीदार के रूप में इस बार फिल साल्ट को मौका मिल सकता है, जिन्होंने पिछले सीजन में केकेआर के लिए विस्फोटक पारियां खेली थीं।

विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि इस साल के पहले मुकाबले में फिल साल्ट अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे, ऐसे में वे जरूर धमाकेदार बल्लेबाजी करना चाहेंगे। वहीं, तीसरे नंबर पर खुद कप्तान रजत पाटीदार उतरेंगे, जबकि चौथे नंबर की जिम्मेदारी विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा के कंधों पर होगी।

फिनिशर और मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण

आरसीबी के पास कई दमदार बल्लेबाज हैं, जो मैच को फिनिश करने की क्षमता रखते हैं। इसमें लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या अहम भूमिका निभा सकते हैं। तेज गेंदबाजी की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगी, जिनका साथ देने के लिए रसिख सलाम, लुंगी एनगिडी और यश दयाल भी मैदान में उतरेंगे।

स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार लियाम लिविंगस्टोन और क्रुणाल पांड्या के हाथों में होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी अपनी नई रणनीति के साथ पहले ही मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

केकेआर के खिलाफ मैच के लिए आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ