IPL 2025 Mega Auction: CSK इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, धोनी नहीं आए तो ये विकल्प

IPL 2025 Mega Auction: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। अब टीम ऑक्शन से पहले 4 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। इसमें एक विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हो सकता है।

CSK Team MS Dhoni

CSK Team

IPL 2025 Mega Auction: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस आईपीएल से बाहर हो चुकी है। सीएसके के बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी को अगले साल के लिए बड़े फैसले लेने होंगे। दिसंबर में आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले नवंबर में टीमों को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली लिस्ट देनी होगी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

रुतुराज गायकवाड़ होंगे पसंद

इस बार टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई, तो ऐसे में कुछ बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं। बात करें कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की तो वह अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। हो सकता है कप्तानी में कुछ बदलाव हो, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनकी जगह बनी रह सकती है। सीएसके उन्हें छोड़ना नहीं चाहेगी। रुतुराज इस बार गजब फॉर्म में नजर आए। गायकवाड़ ने इस सीजन 14 मैचों में 53 के औसत से 583 रन जड़े।

विज्ञापन

धोनी नहीं तो शिवम दुबे का विकल्प

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। अगर धोनी अगले साल के लिए हां करते हैं तो वह 100 प्रतिशत रिटेन होंगे। सीएसके के सीईओ का भी बयान इस ओर इशारा दे रहे है। हालांकि उन्हें फिटनेस की दिक्कत है और लंदन में इसका इलाज कराने की बात सामने आई है। अगर धोनी मना करते हैं तो शिवम दुबे को रिटेन किया जाएगा। शिवम दुबे इस आईपीएल में शानदार फॉर्म में नजर आए। वह स्पिनर्स के खिलाफ काफी उपयोगी साबित हुए। उन्होंने 14 मैचों में 36 के औसत और 162.30 के स्ट्राइक रेट से 396 रन जड़े। शिवम दुबे को इसी प्रदर्शन के आधार पर टी-20 वर्ल्ड कप में भी एंट्री मिल चुकी है।

विज्ञापन

जडेजा जैसा ऑलराउंडर नहीं 

इसके बाद रवींद्र जडेजा का रिटेन होना तय है। जडेजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आते हैं। उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 44.50 के औसत और 142.78 के स्ट्राइक रेट से 267 रन जड़े। जबकि गेंदबाजी में 14 मैचों में 8 विकेट चटकाए। वह बेहतरीन फील्डिंग करते हुए भी नजर आते हैं। हालांकि कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन उनका जैसा ऑलराउंडर मिलना भी काफी मुश्किल है।

विज्ञापन

विदेशी प्लेयर में मथीशा पथिराना का विकल्प

सीएसके इसके साथ ही मथीशा पथिराना को भी रिटेन कर सकती है। बेहतरीन गेंदबाज ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से कई मैचों का रुख बदला है। विदेशी खिलाड़ी के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी के इस पसंदीदा खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है। पथिराना ने इस सीजन 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए। पिछले सीजन भी उन्होंने जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मैचों में 319 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ