IPL 2025 LSG vs CSK: आईपीएल 2025 के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन ये लखनऊ की तीसरी हार है। इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान तो ऋषभ पंत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा, लेकिन कप्तानी में पंत एक बड़ी गलती कर गए जिसकी अब जमकर चर्चा हो रही है।
पंत से हुई बड़ी गलती
सीएसके के खिलाफ ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। इस मैच में पंत के बल्ले से सीजन-18 का पहला अर्धशतक निकला, लेकिन मैच के अंत में पंत का गेंदबाजों को कैसे इस्तेमाल करना है ये फैसला गलत साबित हो गया। दरअसल 18 ओवर तर सीएसके का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन था। हर किसी को लग रहा था कि पंत 19वां ओवर रवि बिश्नोई से डलवाएंगे, क्योंकि रवि बिश्नोई का एक ओवर बचा था और उन्होंने 3 ओवर में महज 18 रन देकर 2 विकेट भी चटका रखे थे, लेकिन पंत ने 19वां ओवर शार्दुल ठाकुर से करवाया। जिसमें शार्दुल को 19 रन पड़े। इस ओवर में ही सीएसके की जीत लगभग तय हो गई थी। अंत में कप्तान ऋषभ का शार्दुल ठाकुर से 19वां ओवर करवाने का फैसला गलत साबित हुआ।
सीएसके ने 5 विकेट से जीत लिया था मैच
इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 166 रन बनाए थे। एलएसजी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए थे। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 30, अब्दुल समद ने 20 और आयुष बदोनी ने 22 रन की पारी खेली थी। वहीं सीएसके की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा और मथीसा पथिराना ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद सीएसके ने 167 रम के लक्ष्य को 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। सीएसके की तरफ से शिवम दुबे मे सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली तो वहीं धोनी ने नाबद 26 रन बनाए थे। ये इस सीजन सीएसके की 7 मैचों में दूसरी जीत है। फिलहाल 4 पॉइंट्स के साथ सीएसके आखिरी पायदान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs CSK: ‘आप डरपोक क्रिकेट नहीं…’ क्या धोनी का रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी को लेकर था इशारा?
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
15 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
22 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
56 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines