KL Rahul: आईपीएल की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की जमकर तारीफ की है। राहुल 2022 से 2024 तक एलएसजी का हिस्सा थे। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 17 करोड़ रुपये में शामिल होने के बाद उन्होंने लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में तीन सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने 38 मैचों में 1410 रन बनाए। राहुल की कप्तानी में एलएसजी आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंची थी।
राहुल को लेकर कही ये बात
हाल ही में संजीव गोयनका से केएल राहुल को लेकर सवाल किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल उनके लिए परिवार की तरह है। राहुल को लेकर उन्होंने कहा, “केएल राहुल हमेशा से ही मेरे परिवार का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने तीन साल तक लखनऊ की कप्तानी की है। एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरे दिल से उनके लिए हमेशा दुआ ही निकलेगी, चाहे कुछ भी हो जाए। वो अच्छे इंसान हैं। उनमें बहुत ज्यादा प्रतिभा है। वो जल्द ही इससे उबर कर आएंगे।” उन्होंने आगे कहा,”मेरे दिल में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है।”
LSG ने कर दिया था रिलीज
आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले एलएसजी ने राहुल को रिलीज कर दिया था। आईपीएल की नीलामी के दौरान उन्हें 14 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल ने खरीदा था। उम्मीद की जा रही है कि वो दिल्ली की कप्तानी भी करते हुए नजर आ सकते हैं।
2013 में आरसीबी के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले राहुल ने अब तक चार टीमों के लिए कुल 132 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4683 रन बनाए हैं। आईपीएल 2024 में राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 मैच खेले थे और चार अर्धशतकों की मदद से कुल 520 रन बनाए थे। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
मैदान पर बहस करते हुए नजर आए थे संजीव गोयनका
आईपीएल 2024 में लखनऊ को हैदराबाद के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार के बाद संजीव गोयनका मैदान पर ही राहुल से बहस करते हुए नजर आए थे। उसके बाद से ऐसे कयास लगने शुरू हो गए थे कि आईपीएल के अगले सीजन में राहुल, एलएसजी की टीम से अलग हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
6 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
46 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines