IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। जिसको लेकर अब सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। वहीं पिछले काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे कई क्रिकेटर्स भी अब मैदान पर लौट चुके हैं। आईपीएल की तैयारियों के लिए खिलाड़ियों ने नेट्स पर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया हैं। वहीं इस कड़ी में अब टीम इंडिया के एक और स्टार बल्लेबाज का नाम जुड़ गया है जो पिछले काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर था लेकिन अब ये खिलाड़ी आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहा है।
मैदान पर लौटा मुंबई इंडियंस का खतरनाक बल्लेबाज
बता दें, टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब फिट होकर नेट्स पर लौट आए हैं। जहां सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका दौरे पर एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से सूर्यकुमार टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे क्योंकि इस बीच उनकी सर्जरी भी हुई थी। अब सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।
NCA में सूर्यकुमार ने शुरू की प्रैक्टिस
सर्जरी के बाद अब सूर्यकुमार यादव नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी फॉर्म को पाने के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसे में अब फैंस को एक बार फिर से आईपीएल में सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिलने वाली है। बता दें, इस बार आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है।
मुंबई इंडियंस की कप्तानी अब हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे। अब सूर्यकुमार यादव और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- ‘रिटायर होने के लिए किसी ने नहीं किया मजबूर’ केन विलियमसन का रॉस टेलर पर पलटवार
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: शराब की लत ने कराया था सस्पेंड, शबनीम इस्माइल ने एक गेंद से मचाया तहलका; भारत से है खास नाता
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में भारतीय खिलाड़ी बनाएगा ‘खास रिकॉर्ड’, कई दिग्गजों को छोडे़गा पीछे
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
1 hr agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
2 hrs agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
3 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
6 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
7 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
7 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
7 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
8 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines