---विज्ञापन---

WPL 2024: शराब की लत ने कराया था सस्पेंड, शबनीम इस्माइल ने एक गेंद से मचाया तहलका; भारत से है खास नाता

WPL 2024 Shabnim Ismail: साउथ अफ्रीका की पूर्व महिला तेज गेंदबाज का वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में जलवा देखने को मिला है। शबनीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। बता दें, शबनीम इस्माइल को कभी शराब की लत के चलते सस्पेंड कर दिया गया था।

WPL 2024 Shabnim Ismail: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मैच में साउथ अफ्रीका की पूर्व क्रिकेटर शबनीम इस्माइल अपनी एक ही गेंद से महिला क्रिकेट में तहलका मचा दिया। ये वहीं शबनीम इस्माइल है जिनको कभी शराब की इतनी ज्यादा लत थी कि उनको सस्पेंड भी कर दिया गया था। दरअसल बीती रात वुमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। भले मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को हार गई हो लेकिन टीम की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने अपनी एक तेज रफ्तार वाली गेंद से एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस मैच में शबनीम इस्माइल ने 132.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो महिला क्रिकेट इतिहास की अब तक सबसे तेज गेंद है।

---विज्ञापन---

शबनीम इस्माइल से जुड़ी रोचक बातें

1. शराब की लत ने कराया था सस्पेंड

शबनीम इस्माइल अब साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट नहीं खेलती है। 35 वर्षीय शबनीम इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुकी है। एक समय था जब शबनीम को शराब पीने की काफी लत थी। इसके चलते शबनीम को नेशनल क्रिकेट अकादमी से भी सस्पेंड कर दिया गया था। ये मामला साल 2014 का था शबनीम के साथ 3 और महिला खिलाड़ियों को शराब पीने का दोषी पाया गया था।

2. भारत से क्या है शबनीम का नाता?

शबनीम इस्माइल का जन्म साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुआ था। शबनीम अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनके माता-पिता भारत के रहने वाले हैं लेकिन काफी समय पहले ही शबनीम के माता-पिता भारत छोड़कर साउथ अफ्रीका चले गए थे। जिसके बाद शबनीम का परिवार केप टाउन में रहने लगा।

---विज्ञापन---

3. लड़कियों की टीम में नहीं मिली जगह तो लड़को के साथ खेली

दरअसल बचपन से शबनीम को खेलना का काफी शौक था। बचपन में शबनीम को लड़कियों की स्कूल क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली थी। जिसके बाद शबनीम लड़कों की टीम में खेलने लगी थी। इतना ही नहीं शबनीम का मानना है कि वो बचपन में लड़कों की टीम में खेलकर काफी स्ट्रांग बनी है।

---विज्ञापन---

4. साउथ अफ्रीका के लिए खेले 8 विश्व कप

साल 2009 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत हुई थी। इसकी शुरुआत से शबनीम इस्माइल ने संन्यास लेने तक साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के लिए सभी टी20 विश्व कप खेले हैं। शबनीम ने कुल मिलाकर 8 टी20 विश्व कप खेले हैं। शबनीम इस्माइल ने 3 मई 2023 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में भारतीय खिलाड़ी बनाएगा ‘खास रिकॉर्ड’, कई दिग्गजों को छोडे़गा पीछे

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: पिच को लेकर इस बार बदले इंग्लैंड के तेवर, ग्राउंड स्टाफ की हुई जमकर तारीफ

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या Rohit Sharma जानबूझकर स्टंप माइक में बोलते हैं? कप्तान ने खुद किया खुलासा

First published on: Mar 06, 2024 10:58 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola