IPL 2024 Impact Player Rule: आईपीएल 2024 सीजन-17 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस सीजन इम्पैक्ट प्लेयर नियम काफी चर्चा का विषय रहा है। जहां एक तरफ कई मौजूदा क्रिकेटर्स और पूर्व क्रिकेटर्स ने इस नियम को गलत ठहराया है तो वहीं कई क्रिकेटर्स ने इसका समर्थन किया है। वहीं अब इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का नाम भी जुड़ गया है। रवि शास्त्री ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का समर्थन किया है।
इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर रवि शास्त्री की राय
जहां एक तरफ इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सभी क्रिकेटर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं तो वहीं अब पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी इस पर अपना पक्ष रखा है। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है ये काफी अच्छा नियम है ये अन्य खेलों में भी होता है। हमें समय के साथ अब विकसित होना होगा। जब कोई नया नियम आता है तो लोगों की उसपर अलग-अलग राय होती है।
ये भी पढ़ें:- RCB Vs CSK: मैच पर बारिश का साया, आरसीबी फैंस की बढ़ी टेंशन
क्या है इम्पैक्ट प्लेयर नियम?
बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की शुरुआत की थी। जिसका सबसे ज्यादा फायदा इस सीजन देखने को मिला है। हर मैच में टॉस के दौरान सभी टीमें अपने-अपने 5 इम्पैक्ट प्लेयर के नाम देती है। ये 5 खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से अलग होते हैं। जिसमें से मैच के दौरान टीम एक ही खिलाड़ी को यूज कर सकती है। जब टीम की बल्लेबाजी कमजोर होती है तो कप्तान एक बल्लेबाज को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल करता है।
तो वहीं जब टीम की गेंदबाजी कमजेर होती है तो कप्तान किसी गेंदबाज का यूज करता है। इस दौरान एक मैच में सभी टीमें 11 की बजाय 12 खिलाड़ियों को खिलाती है। आईपीएल 2024 में सभी फ्रेंचाइजीज ने इस नियम का भरपूर फायदा उठाया। जिसके चलते इस सीजन 8 बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना है।
रोहित शर्मा ने ठहराया था गलत
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम को गलत ठहरा चुके हैं। रोहित शर्मा ने इसको लेकर कहा था कि ये नियम वास्तव में ऑलराउंडर्स के प्रदर्शन पर बाधा डालता है। क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल होता है लेकिन इस नियम के चलते 12 खिलाड़ी खेल रहे हैं। मैं इस नियम को बहुत ज्यादा पसंद नहीं करता हूं।
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
20 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines