ipl 2024 rcb vs csk Rain might play spoilsport Bengaluru weather on 18 may

RCB Vs CSK: मैच पर बारिश का साया, आरसीबी फैंस की बढ़ी टेंशन

IPL 2024 RCB Vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के अहम मुकाबले पर बारिश का साया मंडराने लगा है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द हुआ तो आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

IPL 2024 RCB Vs CSK: आईपीएल 2024 में 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। वहीं इस मैच से पहले अब फैंस की टेंशन बढ़ने लगी है। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। 18 मई को बेंगलुरु में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मैच बारिश के चलते रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पडेगा। वहीं एक अंक के साथ आरसीबी के 13 प्वाइंट्स हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं एक अंक मिलने के बाद सीएसके के 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे। इसके बाद सीएसके को दूसरी टीमों की हार की कामना करनी होगी। जिससे दूसरी टीमों का सफर 14 अंक पर ही समाप्त हो जाए।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ