IPL 2024 Playoffs: आईपीएल के 58वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। आरसीबी ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराया। इस जीत के बाद आरसीबी की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं। आरसीबी की ये लगातार चौथी जीत है। वहीं इस हार के बाद पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया है। पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है। वह मुंबई इंडियंस के बाद इस सीजन प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है।
इस तरह हुई Plaoffs से बाहर हुई पंजाब किंग्स
दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम 12 में से 8 मुकाबले हार चुकी है। टीम अब 8 अंकों और -0.423 की नेट रन रेट के साथ नौवें स्थान पर आ गई है। पंजाब किंग्स के पास अब सिर्फ दो ही मुकाबले बचे हैं। जिनमें वह जीत के बाद अधिकतम 12 अंक ही हासिल कर सकती है।
दिल्ली और लखनऊ में से एक टीम हासिल करेगी 14 पॉइंट
जबकि 12 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले से ही मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 14 मई को मुकाबला निर्धारित है। जिसमें से एक टीम जीतते ही 14 अंक प्राप्त कर लेगी। इस तरह पंजाब किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है।
एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है पंजाब
खास बात यह है कि जिस तरह से पंजाब किंग्स की टीम इस बार प्रदर्शन कर रही थी। उसे देखकर लग रहा था कि वह टॉप-4 में जगह बना सकती है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इस सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। उसने टी-20 में सबसे ज्यादा बार 200 का टार्गेट अचीव करने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इसके बाद टीम को हार पर हार मिलती रहीं।
ये भी पढ़ें: लियोनल मेसी के नैपकिन के लिए ऑक्शन शुरू, करोड़ों की कीमत का अनुमान
आईपीएल के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो पंजाब किंग्स 16 सीजन में एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। पंजाब की टीम सिर्फ एक ही फाइनल में पहुंची है। टीम ने 2014 के फाइनल में जगह बनाई थी। तब केकेआर ने उसे शिकस्त दी थी।
ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: तूफानी पारी के बाद विराट कोहली ने आलोचकों को दिया जवाब, स्ट्राइक रेट पर दिया बयान
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन के विकेट पर स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया वीडियो, टॉम मूडी ने किया एक्सप्लेन
ये भी पढ़ें: Vidwath Kaverappa Debut: पहले किस्मत ने दिया धोखा, फिर मिल गया मौका, ऐसा डेब्यू नहीं देखा
ये भी पढ़ें: BAN W vs IND W: महिला टीम की बड़ी जीत, बांग्लादेश का 5-0 से किया सफाया
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines