IPL 2024: संजू सैमसन के विकेट पर स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया वीडियो, टॉम मूडी ने किया एक्सप्लेन

Sanju Samson Catch Controversy: संजू सैमसन के विकेट पर काफी विवाद हुआ। शाई होप के कैच ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया। अब स्टार स्पोर्ट्स पर टॉम मूडी ने इसे एक्सप्लेन करने की कोशिश की है।

Sanju Samson Wicket Shai Hope Catch

Sanju Samson Wicket Shai Hope Catch

Sanju Samson Catch Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के विकेट पर खूब बवाल मचा हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बाउंड्री लाइन पर संजू का कैच शाई होप ने पकड़ा। शाई बाउंड्री रोप के काफी नजदीक थे। ऐसे में ये पता करना काफी मुश्किल हो गया कि उनका पैर टच हुआ या नहीं। आखिरकार थर्ड अंपायर ने निर्णय दिया कि ये क्लीन कैच था और संजू आउट थे। इस कैच को लेकर बढ़ रहे कंफ्यूजन के बीच स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें टॉम मूडी ने इस कैच के डिसीजन को स्पष्ट करने की कोशिश की है।

विज्ञापन

टॉम मूडी ने किया एक्सप्लेन

स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो में शाई होप को बाउंड्री रोप के पास दिखाया गया है। उनकी तस्वीर को जूम करके भी दिखाया गया। जिसमें शाई का पैर रोप से थोड़ा दूर नजर आ रहा है। इसे आईपीएल विनर कोच टॉम मूडी ने एक्सप्लेन किया। उन्होंने कहा कि जब शाई होप ने कैच लिया तो बाउंड्री कुशन नहीं हिला।

विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो पर लोगों ने किया कमेंट

स्टार स्पोर्ट्स ने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा- थर्ड अंपायर ने सही निर्णय क्यों लिया? इसके लिए हर रीप्ले का विश्लेषण किया गया। आप फैसले के बारे में क्या सोचते हैं? इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा- आप हमें कैच का लास्ट सीन दिखा रहे हैं। आपको शुरू से अंत तक पूरा कैच नहीं दिखाया गया है। इस सीजन में एम्पायरिंग बहुत खराब है।

विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया था नॉटआउट

हालांकि इससे पहले स्टार स्पोर्ट्स पर नवजोत सिंह सिद्धू अंपायर के फैसले की आलोचना करते नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि होप का पैर बाउंड्री रोप को छू गया था। सिद्धू ने ये तक कहा था कि उनका पैर एक नहीं दो बार छुआ था। यह एक तकनीकी गलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ