हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

LSG vs DC: लखनऊ ने चुनी बल्लेबाजी, मैच विनर खिलाड़ी Playing 11 से बाहर

IPL 2024 LSG vs DC: आईपीएल 2024 में 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली अपनी दूसरी जीत की तलाश में है।

विज्ञापन
IPL 2024 LSG vs DC

IPL 2024 LSG vs DC: आईपीएल 2024 में आज 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ का धाकड़ गेंदबाज बाहर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स में दो खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इस सीजन में जहां एक तरफ लखनऊ की टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत के लिए तरस रही है।

अभी तक इस सीजन लखनऊ ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से केएल राहुल की टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैच खेले हैं जिसमें से ऋषभ पंत की टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच में ही टीम जीत मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

लखनऊ सुपर जायंट्स- कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुडा, मणिमारन सिद्धार्थ, अमित मिश्रा, मैट हेनरी।

दिल्ली कैपिटल्स- झे रिचर्डसन, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे।

ये भी पढ़ें:- PBKS vs RR Head To Head: राजस्थान की नजर 5वीं जीत पर, पंजाब के लिए आसान नहीं होगा हराना

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: एक बार फिर दागदार हुआ आईपीएल, चैंपियन क्रिकेटर ने खोल दी पोल

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: संन्यास पर रोहित ने की खुलकर बात, बताया कब कहेंगे क्रिकेट को अलविदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें