IPL 2024 DC vs LSG: आईपीएल 2024 में 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को दिल्ली ने 19 रनों से जीतकर आरसीबी को बड़ी राहत दी है। लखनऊ की हार के साथ अब आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के और ज्यादा चांस बढ़ गए हैं।
दिल्ली के हाथों लखनऊ को मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर आरसीबी फैंस काफी मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब मीम्स की बारिश हो रही है।
दिल्ली की जीत, आरसीबी फैंस खुश
दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच जीतना बेहद जरूरी था। अगर लखनऊ इस मैच को जीत लेती तो वो प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी से ऊपर हो जाती और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को और ज्यादा मजबूत कर लेती। अब आरसीबी और लखनऊ दोनों के 12-12 अंक है लेकिन आरसीबी का नेट रनरेट लखनऊ से कहीं बेहतर है। दिल्ली की एलएसजी पर जीत के बाद आरसीबी फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार मजेदार पोस्ट शेयर की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: ‘सब कुछ आरसीबी के पक्ष में, बस 18 मई को..’ महामुकाबले को लेकर फैंस के रिएक्शन
दिल्ली की जीत में चमके ईशांत शर्मा
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्टब्स ने ताबड़तोड़ 57 रन ठोके।
वहीं 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की। ईशांत ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे और दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कौन हैं अरशद खान? मैच हारकर भी जीत लिया दिल
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
8 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
48 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines