ICC Champions Trophy 2025 का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होगा। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं इस पर तमाम तरह के लगातार सवाल उठ रहे थे। अब इस क्रम में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार BCCI टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजेगा। बीसीसीआई ICC से भारत के सभी मैच UAE या श्रीलंका में कराने की मांग रखेगा। इससे पहले पिछले साल पाकिस्तान में हुए एशिया कप सीरीज में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला लिया था। तब भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे।
कब होगा आयोजन
ICC की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल होना है। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 19 फरवरी से 9 मार्च तक का शेड्यूल कैलेंडर ICC को सौंपा है। ICC अब अपने हिसाब से शेड्यूल का ऐलान करेगा। पाकिस्तान ने अपने तय शेड्यूल के मुताबिक भारत के सभी मैचों को सुरक्षा कारणों से लाहौर में ही रखा है।
ये भी पढ़ें: वहाब रियाज ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा है तूफान
कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा
ICC की चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम शामिल है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ग्रुप-A और ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान ग्रुप-B में शामिल हैं।
BCCI के अधिकारी ने किया खुलासा
BCCI के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। भारत आईसीसी से कहेगा कि वह अपने मैच दुबई या श्रीलंका में आयोजित करे।
उपाध्यक्ष ने भी दिए थे संकेत
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी पहले एक बयान में साफ किया था कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने तब ही पाकिस्तान जाएगी, जब भारत सरकार इसकी अनुमति देगी। बीसीसीआई वही करेगा जो भारत सरकार का फैसला होगा।
ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
44 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines