वहाब रियाज ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा है तूफान

Wahab Riaz Pakistan Cricket: वहाब रियाज को पाकिस्तान क्रिकेट की चयन समिति से हटा दिया गया है। उन पर कई आरोप लगे हैं। जिनका बुधवार रात उन्होंने जवाब देने की कोशिश की।

Wahab Riaz

Wahab Riaz

Wahab Riaz Pakistan Cricket: टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में तूफान मचा हुआ है। निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को चयन समिति से हटा दिया गया है। वहाब रियाज पर शाहीन अफरीदी को सही तरीके से गाइड न करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही उन पर चयन समिति के सदस्यों पर दबाव डालने का भी आरोप लगा। दूसरी ओर शाहीन अफरीदी पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कोच से बदतमीजी की बात सामने आई है। ये भी सामने आया कि कई खिलाड़ी प्रदर्शन के बजाय साजिश रचने में लगे हुए थे। कहा जा रहा है कि इस विवाद के बाद वहाब रियाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब वहाब ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन

”ब्लेम गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहता”

वहाब ने एक्स पर पोस्ट कर इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- मैं बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन मैं दोषारोपण के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहता। PCB चयन समिति के सदस्य के रूप में मेरी सेवा समाप्त हो गई है। मैं लोगों को बस यह बताना चाहता हूं कि जिस खेल से मैंने प्यार किया है, उसकी सेवा पूरी आस्था और ईमानदारी से की है। मैंने पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए अपना 100 प्रतिशत योगदान भी दिया है। चयन पैनल का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।

विज्ञापन

सभी के वोट का समान अधिकार

वहाब ने आगे कहा- राष्ट्रीय टीम का चयन करने के लिए सात सदस्यीय पैनल के हिस्से के रूप में निर्णय लेना एक विशेषाधिकार था। सभी के वोट का समान महत्व था। हमने एक टीम के रूप में चयन संबंधी निर्णय लिए और उस प्रक्रिया की जिम्मेदारी समान रूप से साझा की। इसमें अपना योगदान देना सम्मान की बात थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य की कामना

गैरी कर्स्टन और कोचिंग समूह का समर्थन करना सम्मान की बात थी क्योंकि उन्होंने इस टीम के लिए अपना विजन निर्धारित किया था। मुझे विश्वास है कि कोचों ने जो टीम प्लान बनाए हैं, उनसे टीम मजबूत होगी। मेरे लिए प्रार्थना करने वाले लोगों का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भविष्य के लिए सफलता की कामना करता हूं।

विज्ञापन

चयन समिति पर दबाव की बात गलत 

इससे पहले वहाब ने कुछ रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था। इन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने चयन समिति पर दबाव बनाया था। वहाब ने एक्स पर लिखा- “मैं चयन समिति के सदस्यों पर दबाव डालने के बारे में चर्चा किए जा रहे बयानों से सहमत नहीं हूं।” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक वोट छह वोटों पर कैसे हावी हो सकता है। चयन समिति में सात सदस्य होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मीटिंग के मिनट्स में सब कुछ दर्ज है। पीसीबी ने टीम के पिछले तीन दौरों के दौरान अनुशासन की कमी के कारण उनके साथ मैनेजर मंसूर राणा पर भी कार्रवाई की है। उन्हें पदों से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ