2027 World Cup में भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकते हैं 3 मुकाबले, ICC के नए फॉर्मेट से समझिए कैसे होगी भिड़ंत?
India vs Pakistan: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए नए फॉर्मेट का ऐलान किया है. इस नए फॉर्मेट के तहत वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं. आइए समझते हैं कैसे?
India vs Pakistan, ODI World Cup 2027: आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव कर दिया है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पहली बार 'सुपर सीरीज' और 'सुपर-7 सीरीज' जैसे नए स्टेज देखने को मिलेंगे. नए फॉर्मेट ने टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना दिया है. वहीं, इसके तहत भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले होने की संभावना बन रहे हैं, जिसपर दुनिया भर क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं.
2027 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी 14 टीमें
आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए नए फॉर्मेट का ऐलान किया है. इस बार वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआत होते ही दो टीमें बाहर हो जाएंगी. दरअसल, इन 14 टीमों में से आईसीसी रैंकिंग में सबसे नीचे रहने वाली तीन टीमों के बीच 'सुपर सीरीज' खेली जाएगी, जिसकी टॉप टीम आगे मेन इवेंट में हिस्सा लेगी और बाकी दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.
इसके बाद 12 टीमों को 6-6 के ग्रुप में बांटा जाएगा और हर टीम अपने ग्रुप के बाकी पांच टीमों से एक-एक बार भिड़ेंगी. फिर दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें यानी कुल 6 टीमें सुपर-7 में जगह बनाएगी, जबकि दोनों ग्रुप में चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों में से बेहतर रिकॉर्ड यानी बेहतर नेट रन रेट वाली एक टीम भी क्वालिफाई करेगी. इसके बाद सुपर-7 की टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जिसकी विजेता टीम फाइनल में भिड़ेंगी.
नए फॉर्मेट के तहत वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हो सकते हैं. सबसे पहले तो ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद दोनों टीमें सुपर-7 में जगह बना लेगी, जहां एक बार फिर दोनों टीमें भिड़ेंगी. अगर दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया तो फिर दोनों के बीच तीसरा मैच भी हो सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला सेमीफाइनल या फिर फाइनल हो सकता है. ऐसे में क्रिकेट फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. हालांकि, इसके लिए दोनों टीमों का अच्छा खेल दिखाना होगा और एक-एक करके सभी राउंड पार करना होगा.
India vs Pakistan, ODI World Cup 2027: आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव कर दिया है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पहली बार ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर-7 सीरीज’ जैसे नए स्टेज देखने को मिलेंगे. नए फॉर्मेट ने टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना दिया है. वहीं, इसके तहत भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले होने की संभावना बन रहे हैं, जिसपर दुनिया भर क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं.
2027 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी 14 टीमें
आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए नए फॉर्मेट का ऐलान किया है. इस बार वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआत होते ही दो टीमें बाहर हो जाएंगी. दरअसल, इन 14 टीमों में से आईसीसी रैंकिंग में सबसे नीचे रहने वाली तीन टीमों के बीच ‘सुपर सीरीज’ खेली जाएगी, जिसकी टॉप टीम आगे मेन इवेंट में हिस्सा लेगी और बाकी दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.
---विज्ञापन---
इसके बाद 12 टीमों को 6-6 के ग्रुप में बांटा जाएगा और हर टीम अपने ग्रुप के बाकी पांच टीमों से एक-एक बार भिड़ेंगी. फिर दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें यानी कुल 6 टीमें सुपर-7 में जगह बनाएगी, जबकि दोनों ग्रुप में चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों में से बेहतर रिकॉर्ड यानी बेहतर नेट रन रेट वाली एक टीम भी क्वालिफाई करेगी. इसके बाद सुपर-7 की टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जिसकी विजेता टीम फाइनल में भिड़ेंगी.
ICC have revamped the format of its marquee men's events to enhance competitive structure and elevate sporting standards.https://t.co/MbpROsVn4w
नए फॉर्मेट के तहत वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हो सकते हैं. सबसे पहले तो ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद दोनों टीमें सुपर-7 में जगह बना लेगी, जहां एक बार फिर दोनों टीमें भिड़ेंगी. अगर दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया तो फिर दोनों के बीच तीसरा मैच भी हो सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला सेमीफाइनल या फिर फाइनल हो सकता है. ऐसे में क्रिकेट फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. हालांकि, इसके लिए दोनों टीमों का अच्छा खेल दिखाना होगा और एक-एक करके सभी राउंड पार करना होगा.
हिंदी न्यूज़/खेल/2027 World Cup में भारत पाकिस्तान के बीच हो सकते हैं 3 मुकाबले, ICC के नए फॉर्मेट से समझिए कैसे होगी भिड़ंत?
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.