IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी, शतकवीर को करना होगा इंतजार
IND vs ENG: टी-20 सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया ने धमाकेदार कमबैक किया है. जिसके साथ ही टीम ने इंग्लैंड को पहले वनडे मुकाबले में बुरी तरह से हरा दिया है. अब टीम इंडिया दूसरा वनडे मुकाबला जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. जिसके लिए टीम तैयारी कर रही है.

IND vs ENG: पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था. उसी फॉर्म को अब टीम इंडिया दूसरे वनडे मैच में भी जारी रखना चाहेगी. ये मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडिया के पास सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है. जिसके कारण टीम के 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. (Pic Credit- AI Generated)
ईशान किशन
2 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला था. ऐसे में उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा. टीम मैनेजमेंट विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को ही बैक करने वाली है. हालांकि राहुल पिछले मुकाबले में रन नहीं बना पाए थे. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
कुलदीप यादव
3 / 6स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को भी फिलहाल मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर दोनों ने ही गेंद और बल्ले के साथ परफॉर्म किया था. जिसके कारण ही उनमें से किसी भी बाहर नहीं करना चाहेगी. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
अर्शदीप सिंह
4 / 6तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम मैनेजमेंट ने पहले वनडे मुकाबले में बेंच पर ही बिठाया था. अब दूसरे वनडे मैच के दौरान भी ऐसा ही हो सकता है. गूरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह ने पहले मैच में कमाल किया था. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
प्रिंस यादव
5 / 6युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी फिलहाल अपने मौके का इंतजार ही करना होगा. प्रिंस यादव ने टी-20 फॉर्मेट में निराश किया था. जिसके कारण ही प्रिंस यादव को दूसरे वनडे मैच में भी बेंच पर ही बैठना होगा. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गूरनूर बरार. (Pic Credit- AI Generated)