India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। बारिश के टलते पहले दिन का खेल नहीं हो पाया था। लेकिन दूसरे दिन जरूर मैच देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। भारत की पहली पारी में दूसरे दिन महज 46 रनों पर ढेर हो गई थी। जिसमें टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। वहीं अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक फैसला गलत साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है।
रोहित का ये फैसला पड़ा भारी
पहले दिन बारिश के चलते मैच नहीं हो पाया था। वहीं दूसरे दिन खेल शुरू होने से पहले भी बेंगलुरु में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिली। मैदान भी थोड़ा गिला नजर आ रहा था। वहीं दूसरे दिन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर ओवरकास्ट कंडीशंस में बल्लेबाजी का फैसला करके बड़ी गलती कर दी। दूसरे दिन पिच में काफी नमी देखी गई। जिसका फायदा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को मिला।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: बेंगलुरु में इस कीवी तेज गेंदबाज ने दिखाया ‘आतंक’, 5 विकेट झटक टीम इंडिया को किया शर्मसार
कीवी गेंदबाजों ने ओवरकास्ट कंडीशंस का जमकर फायदा उठाया। जिसके चलते टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह की कंडीशन में रोहित शर्मा को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहिए था। अब फैंस को डर सता रहा है कि कहीं टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला टीम इंडिया की हार का कारण न बन जाए।
मैट हेनरी ने मचाई तबाही
बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने जमकर तबाही मचाई। खासकर जिस तरह से मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी की, उसके चलते टीम इंडिया महज 46 रनों पर ही ढेर हो गई थी। मैट हेनरी ने गेंदबाजी करते हुए 13.2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं भारत की तरफ से पांच बल्लेबाज पहली पारी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया की हालत पतली, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई ‘बाढ़’
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
9 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines