IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया की हालत पतली, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई 'बाढ़'

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी महज 46 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है।

IND vs NZ

IND vs NZ

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के चलते पहले दिन टॉस तक नहीं हो पाया था। लेकिन दूसरे दिन मैच शुरू हुआ। जिसमें न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाजों का का रौद्र रूप देखने को मिला। कीवी तेज गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों की ऐसी हालत देखकर अब सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

वसीम जाफर से शेयर किया मजेदार वीडियो

टीम इंडिया के बल्लेबाजों की ऐसी खराब बल्लेबाजी देखकर पूर्व भारतीय दिग्गज वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर काफी मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसके सोशल मीडिया पर यूजर्स भी टीम इंडिया के इस खराब प्रदर्शन का मजाक बना रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

46 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी महज 46 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम इंडिया दूसरा सेशन भी पूरा नहीं खेल पाई। पहली पारी में टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए। जिसमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन शामिल है। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 13 रन बनाए।

विज्ञापन

वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और विलियम ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। हेनरी ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए, तो वहीं विलियम ने 4 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही मैट हेनरी ने अपने 100 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ