India vs England Rajkot Test Sarfaraz Khan Said Ravindra Jadeja Help Me Score Runs

IND vs ENG : रवींद्र जडेजा ने करवाया टेस्ट डेब्यू में रन आउट, पर सरफराज खान ने उन्हें बताया 'हीरो'

Sarfaraz Khan : पहली पारी में रन आउट होने के बाद सरफराज खान ने बताया कि अगर रवींद्र जडेजा मैदान पर नहीं होते तो वह जीरो रन पर ही आउट हो जाते। पहली पारी में मेरे अर्धशतक के पीछे रवींद्र जडेजा का काफी अहम योगदान हैं। उन्होंने मैदान पर मेरा काफी साथ दिया। साथ ही यह भी बताया कि मुझे कौन से शॉट्स खेलने हैं और कौन से नहीं।

Sarfaraz Khan On Ravindra Jadeja Run Out : भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने पहली पारी में बेहतरीन अर्धशतक लगाया। जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही हैं। दरअसल सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 66 गेंदों पर 62 रन की आतिशी पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया था। मगर रवींद्र जडेजा की गलत कॉल के कारण सरफराज खान को डेब्यू मैच में रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था। जिसके बाद रवींद्र जडेजा की काफी आलोचना हो रही थी लेकिन इसी बीच सरफराज खान ने बताया कि मैदान पर रवींद्र जडेजा ने उनका काफी स्पोर्ट किया था। उन्होंने कहा था ‘अगर वह नहीं होते तो मैं शायद जीरो पर ही आउट हो जाता’।

विज्ञापन

जडेजा ‘विलेन’ नहीं ‘हीरो’ हैं

विज्ञापन

राजकोट टेस्ट शुरू होने से पहले अनिल कुंबले ने सरफराज खान को डेब्यू कैप थमाई थी। वह भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 311वें खिलाड़ी बने। जब सरफराज को बल्लेबाजी करने मौका मिला था उस समय मैदान पर उनके साथी खिलाड़ी के रूप में रवींद्र जडेजा खड़े थे। जबकि रवींद्र जडेजा की ही एक गलती के कारण सरफराज खान रन आउट हो गए थे। मगर सरफराज खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि उनकी फिफ्टी में रवींद्र जडेजा का काफी बड़ा योगदान था।

https://twitter.com/CHANCHA55457263/status/1758148189239341228

विज्ञापन

दरअसल मैच खत्म होने के बाद सरफराज खान ने कहा कि जब मैं मैदान पर गया उस समय मैं काफी नर्वस महसूस कर रहा था और मैंने 10-12 गेंदें खेलने के बाद काफी खराब शॉट मारा था जो थोड़ी देर के लिए हवा में था। पर मेरी किस्मत अच्छी थी कि वहां कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं था। उसके बाद मेरे पास रवींद्र जडेजा आते हैं और कहते हैं कि जैसे मैं डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलता हूं वैसा ही इस बार भी खेलूं। उन्होंने आगे बताया कि रवींद्र जडेजा ने मुझे कहा था कि मैं आराम से और समय लेकर खेलूं, मैं अभी भी मैदान पर हूं। फिर उन्होंने आगे कहा कि मैं सिर्फ वहीं शॉट्स खेलूं, जिसको मैं काफी बेहतर खेल पाता हूं न कि वह जिसे खेलने में मुझे मुश्किल होती है।

जडेजा ने रन आउट पर मांगी थी माफी

विज्ञापन

सरफराज खान को रन आउट करवाने के बाद रवींद्र जडेजा ने सरफराज खान के लिए सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लगाई थी। जिसमें वह सरफराज से माफी मांगते हुए लिखते हैं कि सरफराज ने डेब्यू मैच में शानदार बल्लेबाजी की। मगर मेरी एक खराब कॉल की वजह से वह रन आउट हो गया। मुझे इसके लिए काफी बुरा महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ