---विज्ञापन---

अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ मचाया तहलका, अब IPL के अगले सीजन की शुरू करेंगे तैयारी

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे होने के फायदे से ज्यादा अर्जुन तेंदुलकर को नुकसान हुआ है. अर्जुन को लगातार मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है. आईपीएल 2026 में उन्होंने सिर्फ एक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खेला था. जिसमे उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

अर्जुन तेंदुलकर का हालिया प्रदर्शन

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी-20 लीग में 6 पारियों में 104 रन बनाए हैं.

उन्होंने मुंबई टी-20 लीग में 7.95 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट भी लिए हैं.

आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया था.

भविष्य की योजनाएँ

अर्जुन तेंदुलकर अब गोवा क्रिकेट टीम के लिए घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना चाहते हैं ताकि आईपीएल 2027 से पहले खुद को साबित कर सकें.

Pic Credit- X
---विज्ञापन---

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेला था. जहां पर उन्होंने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद अब उसी प्रदर्शन को अर्जुन ने मुंबई टी-20 लीग में कमाल का प्रदर्शन किया है. मुंबई टी-20 लीग में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही धमाल मचाया है. जिसके कारण ही अब वो चर्चा में बने हुए हैं. अर्जुन ने अभी से ही आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. 

अर्जुन तेंदुलकर ने बल्ले और गेंद से मचाया धमाल  

मुंबई टी-20 लीग के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने 6 पारियों में धमाकेदार बल्लेबाजी की और 104 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 7.95 की शानदार इकॉनमी रेट से 7 विकेट भी अपने नाम किया. जिसके कारण अपनी टीम को उन्होंने 2 मैच भी जिताए. तेंदुलकर फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. आईपीएल 2026 के अपने आखिरी मुकाबले में 4 ओवरों में उन्होंने 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. अब अर्जुन गोवा क्रिकेट टीम के लिए घरेलू क्रिकेट में तहलका मचाना चाहेंगे. जिससे वो आईपीएल 2027 से पहले खुद को साबित करना चाहेंगे. फिलहाल अर्जुन अपनी टीम के लिए सभी 14 मैच आईपीएल में खेलना चाहते हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अभ्यास के दौरान 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, जानिए अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं?

First published on: Jun 14, 2026 06:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola