अभ्यास के दौरान 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, जानिए अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं?

Team India: इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है. जहां पर आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला है. जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है. वैभव सूर्यवंशी की इंजरी को लेकर अब खबर आ रही है.

Vaibhav Sooryavanshi

Pic Credit- AI Generated

Team India: इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ हार गई थी. अब इंडिया ए की टीम अगले मुकाबले में कमबैक करने का प्रयास कर रही है. इस बीच टीम इंडिया के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी अभ्यास के दौरान इंजर्ड हो गए हैं. जिसके कारण ही उन्होंने बीच में अभ्यास करना छोड़ दिया. हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि वो अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं? 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को अभ्यास के दौरान लगी चोट 

अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार के बाद इंडिया ए की टीम कमबैक करने का प्रयास कर रही है. अगला मुकाबला ट्राई सीरीज में इंडिया ए की टीम 15 जून को इंडिया ए के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले के लिए चल रहे अभ्यास सत्र में वैभव सूर्यवंशी को चोट लग गई. रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक दाम्बुला के रंगीरी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान वैभव सूर्यवंशी को अचानक असहजता महसूस हुई.

विज्ञापन

जिसके कारण ही उन्हें नेट कुछ देर में छोड़ना पड़ा. जिसके बारे में फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है. हालांकि खबरों की मानें तो सूर्यवंशी का श्रीलंका ए के खिलाफ अहम मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. इस खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई फिलहाल कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है.  

विज्ञापन

क्या आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होंगे वैभव? 

मौजूदा समय में आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो वैभव सूर्यवंशी जल्द ही फिट हो सकते हैं. ऐसे में भारत के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. हालांकि इसके बारे में सही कमेंट मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कहा जा सकता है. हालांकि बीसीसीआई उन्हें इस बीच सीरीज से वापस लौटा सकती है. जिससे वो 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट रहे. इसी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डेब्यू भी मिल सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ