BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा वनडे जीतकर बचाई लाज, 22 साल का खिलाड़ी पड़ा पूरी बांग्लादेश टीम पर भारी
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल करते हुए अपनी इज्जत बचा ली है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कूपर कोनोली जीत के असली हीरो बने.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Jun 14, 2026 19:19
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Jun 14, 2026 19:19
Share :
BAN vs AUS Image Created By AI
---विज्ञापन---
BAN vs AUS: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. बांग्लादेश ने शुरुआती 2 मैच अपने नाम कर सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा लिया था. तीसरा वनडे 14 जून को ढाका में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम कर लाज बचाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कूपर कोनोली ने शानदार शतकीय पारी खेलकर बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में 1 विकेट से जीत दर्ज की.
बांग्लादेश ने बनाए थे 274 रन
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि तंजीद हसन ने 20 गेंदों में 19 रन बनाए. इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 50 गेंदों में 24 रन बनाए. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने अर्धशतकीय पारी खेली और बांग्लादेश की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला.
उन्होंने 78 गेंदों में 58 रन नाबाद बनाए. इसके बाद तौहीद ह्रिदोय ने भी उनका साथ दिया और उन्होंने भी 88 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली. अंत में मोसद्दिक हुसैन ने भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा पेश किया और 51 गेंदों में 56 रन बनाए. इस तरह बांग्लादेश ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए थे.
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को खराब शुरुआत मिली. कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस 12 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा कूपर कोनोली ने शानदार शतकीय पारी खेली. कोनोली ने 134 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्के की मदद से 149 रन बनाए. वहीं, नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे मैट रैनशो का खाता नहीं खुला और वह 3 गेंदें खेलकर आउट हो गए. एलेक्स कैरी ने भी 16 गेंदों में 8 रन बनाए. जबकि मार्नस लाबुशेन भी खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने 45 गेंदों में 29 रन बनाए. 49.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाकर मुकाबला 1 विकेट से जीत लिया.