
IND vs ENG : सरफराज खान की जगह अभी भी टीम इंडिया में नहीं हुई पक्की! क्या हैं इसके पीछे कारण
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी
Sarfaraz Khan Not Secure In Indian Team : इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेधार शुरुआत करने वाले सरफराज खान की भारतीय टीम में अभी भी जगह पक्की नहीं है। राजकोट टेस्ट में सरफराज खान ने 66 गेंदों पर 62 रन की आतिशी पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 9 चौके और 1 दर्शनीय छक्का लगाया था। सरफराज की इस पारी की चारो तरफ जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि वह रवींद्र जडेजा की खराब कॉल की शिकार बने और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। मगर सरफराज की इस पारी के बावजूद यह पक्का नहीं हुआ है कि उन्हें आगे भी इस तरह से भारतीय टीम में खेलने का मौका मिलता रहेगा। दरअसल विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी के बाद क्या सरफराज खान को मौके दिए जाएंगे, इसपर भी सवाल उठ रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: