भारत-पाक कप्तानों की बीच हैंडशेक हुआ या नहीं? जानिए क्या रहा हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना का रुख

India vs Pakistan No Handshake: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ नौ हैंडशेक पॉलिसी जारी रखी. हरमनप्रीत कौर ने हाथ मिलाने की कोशिश नहीं की, और न ही फातिमा सना ने हैंडशेक करने में दिलचस्पी दिखाई.

IND vs PAK AI Image

AI Image

IND vs PAK No Handshake: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से तल्खी देखी गई, जब दोनों टीमों की कप्तान बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में टॉस के वक्त साथ आईं. टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सभी की नजर भी कि दोनों कैप्टन हाथ मिलाएंगी या नहीं. जैसी उम्मीद थी वैसा हुआ. न हरमनप्रीत कौर और न फातिमा सना ने हैंडशेक की पहल की.

विज्ञापन

भारत ने क्यों चुनी बैटिंग?

हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम पहले बैटिंग करेंगे. मुझे लगता है कि ये बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच है, इसलिए हमने सोचा कि बैटिंग करके बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा किया जाए.’ जब उनसे पूछा या ति क्या वर्ल्ड कप जीतने से उन्हें कॉन्फिडेंस मिला है? तब उन्होंने कहा, ‘हां, मुझे लगता है कि हम सब बहुत एक्साइटेड हैं. पिछले वर्ल्ड कप ने निश्चित रूप से हमें बहुत कॉन्फिडेंस दिया है और हम उसी कॉन्फिडेंस को इस वर्ल्ड कप में भी बनाए रखना चाहते हैं.

विज्ञापन

भारती फुलमाली को मौका

जब प्रेजेंटर ने हरमनप्रीत से पूछा कि क्या आप तैयारी से खुश हैं?, तब उनहोंने जवाब दिया, ‘हां, बिल्कुल. हमने कई जगहों पर खेला है और अब बस अच्छा क्रिकेट खेलने की बात है और हम इसके लिए बेकरार हैं. भारती आज खेल रही हैं. और हां, यास्तिका ने बहुत अच्छा खेला, लेकिन आज हमने भारती के साथ जाने का फैसला किया. हम 3 स्पिनर और 2 मीडियम पेसर के साथ उतर रहे हैं.’

विज्ञापन

पाक कप्तान ने क्या कहा?

फातिमा सना ने टॉस हारने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर हम टॉस जीतते, तो हम पहले बैटिंग करते क्योंकि यह बैटिंग ट्रैक लग रहा था. जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि बैटिंग यूनिट अच्छी दिख रही है? तब उन्होंने जवाब दिया, ‘हां, मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर हम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बहुत अच्छा कर रहे हैं. तो हमें पता है कि हमारी बॉलिंग यूनिट अच्छी है, इसलिए हमें बस बैटिंग में सुधार करने की जरूरत है, फिर हम तैयार हैं.’

सायरा जबीन को मौका

जब प्रेजेंटर ने फातिमा सना से पूछा कि इस सरफेस पर उनके बॉलर्स का अप्रोच क्या रहेगा, तब उन्होंने कहा, ‘हां, जाहिर है, ये बैटिंग ट्रैक लग रहा है, लेकिन फिर भी, हमारी बॉलिंग यूनिट अच्छी है. हमारे पास एक अच्छा एक्सपीरिएंस्ड बॉलिंग अटैक है, इसलिए मुझे लगता है कि ये एक अच्छा मुकाबला होगा. जब पूछा गया कि क्या टीम में कोई खास बदलाव है?, तब पाक कप्तान ने कहा, ‘हां, हम सायरा के साथ जा रहे हैं. वो वर्ल्ड कप में पहली बार खेलेंगी.’

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरानी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ