IND vs ENG: क्या पहले टी-20 में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

India vs England: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। आइए जानते हैं 22 जनवरी को कोलकाता के मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

Team India (21)
विज्ञापन

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच की तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए खूब पसीने बहा रही हैं। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि पहले टी-20 के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। क्या कहती है मौसम विभाग की रिपोर्ट। आइए जानते हैं।

कैसा रहेगा मौसम?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश की दखलअंदाजी नहीं होगी। एक्यू वेदर की रिपोर्ट इसी ओर इशारा कर रही है। दिन में 27 डिग्री तापमान रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी। हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। आर्द्रता 54 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। रात 8 बजे तापमान 16 डिग्री रहेगा।

विज्ञापन

कैसी रहेगी पिच?

कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। हालांकि शुरुआती ओवर में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। नई गेंद से स्विंग और उछाल दोनों ही मिलता है। हालांकि गेंद थोड़ी पुरानी होने के बाद बल्लेबाज हर दिशा में रन बना सकते हैं। स्पिनरों को पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है। क्योंकि गेंद इस पिच पर ज्यादा टर्न नहीं हो पाती है। सर्दियों की वजह से मैच की दूसरी पारी में ओस का अनुमान लगाया गया है। इस लिहाज से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ