---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: ‘शाबाश करुण नायर…’ अर्धशतक से गदगद हुए दिनेश कार्तिक, कह दी बड़ी बात

ओवल टेस्ट के पहले दिन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर ने शानदार अर्धशतक लगाया। उनकी बल्लेबाजी देखकर पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक भी गदगद हो गए।

---खबर नीचे जारी है---

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना काफी अहम है। मैच का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा और टीम इंडिया ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, हालांकि करुण नायर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 9 साल बाद टेस्ट में अर्धशतक लगाया। करुण फिलहाल एक छोर पर नाबाद हैं तो वहीं उनका साथ वाशिंगटन सुंदर निभा रहे हैं। ओवल टेस्ट में करुण की शानदार पारी देखकर पूर्व दिग्गज दिनेश कार्तिक भी गदगद हो गए।

करुण की अर्धशतकीय पारी से खुश हुए कार्तिक

---खबर नीचे जारी है---

कमेंट्री के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा “शाबाश, करुण नायर। वाकई मुश्किल हालात में यह बेहतरीन अर्धशतक है। करुण नायर का करियर वाकई में वापस आ गया है। अगर वह यह टेस्ट नहीं खेलते, तो टीम प्रबंधन उनसे आगे की सोच सकता था।”

दूसरी तरफ वरुण आरोन ने कहा “यह उनका आखिरी मौका हो सकता था, लेकिन उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। पिच काफी बदलाव कर रही थी, लेकिन करुण नायर डटे हुए हैं। करुण नायर का ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर नरम हाथों से खेलने का जानबूझकर किया गया प्रयास सबसे अलग था।” अभी तक इस सीरीज में करुण का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते उनको मैनचेस्टर टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर होना पड़ा था।

---खबर नीचे जारी है---

टीम इंडिया ने बनाए 204 रन

ओवल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 204 रन बना लिए थे। फिलहाल करुण नायर 52 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को पहले दिन 6 बड़े झटके लगे थे। जिसमें यशस्वी जायसवाल 2 रन, केएल राहुल 14 रन, साईं सुदर्शन 38 रन, शुभमन गिल 21 रन, रवींद्र जडेजा 9 रन और ध्रुव जुरेल 19 रन शामिल रहे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: यह क्या किया शुभमन गिल! बिना देखे ही दौड़ पड़े कप्तान साहब, तोहफे में दिया अपना विकेट

First published on: Aug 01, 2025 07:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola