'अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए', पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान

अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी20 क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब बवाल मचाया है. टीम इंडिया को भी वो कई मैचों में जीत दिल चुके हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने अब उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

Ahishek Sharma

अभिषेक शर्मा को लेकर आया खास बयान (Image: Instagram/abhisheksharma_4)

Ahishek Sharma: टीम इंडिया के टैलेंटेड बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अब पूरी दुनिया जानती है. टी20 क्रिकेट में वो रूकने का नाम नहीं लेते हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने गेंदबाजों की हमेशा धज्जियां उड़ाई हैं. IPL में हैदराबाद से खेलते हुए उन्होंने तहलका मचाया है. वहीं पिछले कुछ समय से वो टीम इंडिया के लिए भी ओपनिंग कर रहे हैं. भारतीय टीम में उन्होंने बतौर ओपनर अपनी जगह पक्की कर ली है. खैर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने अब अभिषेक की बल्लेबाजी को लेकर अपने विचार प्रकट किए हैं. रैना ने कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए.

विज्ञापन

सुरेश रैना ने अभिषेक शर्मा को लेकर क्या कहा?

अभिषेक शर्मा ने अभी तक भारतीय टीम के लिए वनडे और टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है. सुरेश रैना ने पूर्व आकाश चोपड़ा के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान अभिषेक की बल्लेबाजी को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा को अब टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए.” अभिषेक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खूब धमाल मचाया है. उन्होंने अभी तक 24 मुकाबले खेले हैं. 37 पारियों में उन्होंने 1071 रन बनाए हैं. उनका औसत 30.60 का रहा है. अभिषेक ने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. इसे अलावा उन्होंने 20 विकेट भी अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

टी20 में अभिषेक शर्मा का करियर

टी20 में अभिषेक शर्मा का करियर अभी तक धमाकेदार रहा है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 56 मुकाबले खेले हैं. 55 पारियों में उन्होंने 1629 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 187.25 का रहा है. वो 2 शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 135 रनों का रहा है. IPL में भी अभिषेक ने जलवा दिखाया है. उन्होंने 92 मैचों में 2378 रन बनाए हैं. IPL में अभिषेक ने 2 शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं. उनका बेस्ट स्कोर 141 रन रहा है. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में 10 और IPL में 11 विकेट ले चुके हैं.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका

13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. भारतीय टीम का चयन कर दिया गया है. बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा को भी मौका मिला है. पिछले दो सीरीज उनके लिए खास नहीं रही हैं. उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं. अब अफगानिस्तान के खिलाफ वो रन बनाकर टीम में अपनी जगह और ज्यादा मजबूत करना चाहेंगे. अगर इस बार उन्होंने रन नहीं बनाए तो फिर उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ