VIDEO: आकिब नबी ने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू पर बल्ले से बिखेरा जलवा, अहम मौके पर छक्का लगाकर किया हैरान

Auqib Nabi: काउंटी चैंपियनशिप में सरे की ओर से डेब्यू करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने बल्ले से जलवा बिखेरा. आकिब ने अहम मौके पर छक्का लगाकर टीम की जीत को पक्का कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Auqib Nabi

आकिब नबी ने छक्का लगाकर टीम की जीत की पक्की (PIC Credit - X/Screeshot)

Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को हाल ही में हुई श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल किया गया था. हालांकि, उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. इसके बाद आकिब को इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी चैंपियनशिप में सरे की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला. यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

वहीं, इस मैच में आकिब अपने बल्ले से भी जलवा बिखेरने में कामयाब रहे. मैच की चौथी पारी में उन्होंने अहम मौके पर छक्का लगाकर सरे की जीत पक्की कर दी. उनकी बल्लेबाजी देखकर मैदान पर मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए.

विज्ञापन

आकिब नबी ने छक्का लगाकर सरे की जीत की पक्की

कांउटी चैंपियनशिप डिवीजन वन के मुकाबले में यॉर्कशायर ने सरे के सामने जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में उतरी सरे की टीम ने चौथी पारी में 170 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे आकिब नबी ने मैदान पर उतरते ही बल्ले का दम दिखाया. सरे को जब जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी, तो उन्होंने छक्का लगाकर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी. उन्होंने बेन कोएड की गेंद पर लेग साइड की ओर से जोरदार छक्का लगाया.

आकिब ने अगली गेंद पर भी शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह कैच आउट हो गए. वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने जोश ब्लेक के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 13 रनों की साझेदारी की. आकिब के आउट होने के बाद डेनियन वॉरेल ने चौका लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Duleep Trophy Final Live Streaming: फाइनल में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी समेत कई सितारे! जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव

आकिब ने गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन

काउंटी चैंपिनशिप में अपने डेब्यू मैच में आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी की. सरे की ओर से खेलते हुए आकिब ने यॉर्कशायर के खिलाफ कुल 2 विकेट चटकाए. उन्होंने पहली पारी में यॉर्कशायर के लिए खेल रहे भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को अपना पहला शिकार बनाया था. इसके बाद दूसरी पारी की गेंदबाजी में आकिब ने अपनी जेम्स व्हार्टन को बोल्ड करने के साथ अहम विकेट हासिल किया था. आकिब ने इस मैच में कुल 20 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने कुल 50 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए.

बता दें कि, सरे ने तीन काउंटी मैचों के लिए आकिब को साइन किया है. वह काउंटी मैचों में शानदार प्रदर्शन कर नवंबर में होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ